Monday, May 25, 2026
Homeदेशसचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की शादी संपन्न, देखिए शादी की वीडियो...

सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की शादी संपन्न, देखिए शादी की वीडियो और एलबम

Arjun Tendulkar and Sania Chandhok wedding: क्रिकेट के सुपरस्टार सचिन तेंदुलकर बेटे अर्जुन तेंदुलकर शादी के बंधन में बंध गए। मुंबई के महालक्ष्मी रेसकोर्स में अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक शादी सम्पन्न हुई। अर्जुन तेंदुलकर की सानिया के गले में वरमाला डालने का वीडियो सामने आया है।

अर्जुन-सानिया का वरमाला डालते हुए वीडियो

सौ, सोशल मीडिया पोस्ट

शादी में पत्नी साक्षी संग पहुंचे धोनी

अर्जुन तेंदुलकर की शादी में क्रिकेटर्स से लेकर स्टार्स और राजनीतिक हस्तियों का जमावड़ा लगा रहा। पूर्व कप्तान धोनी अपनी पत्नी साक्षी के साथ शादी में नजर आए। धोनी ने भारतीय टीम में सचिन तेंदुलकर के साथ 10 साल खेला है।

सौ, सोशल मीडिया पोस्ट

शादी में कई पूर्व क्रिकेटर्स भी पहुंचे। रवि शास्त्री, युवराज सिंह, जहीर खान, हरभजन सिंह, इरफान पठान, यूसुफ पठान और अजीत आगरकर समेत कई क्रिकेटर शामिल हुए। सेलिब्रिटी की बात करें तो अमिताभ बच्चन, आमिर खान, शाहरुख खान ने अर्जुन तेंदुलकर की शादी अटेंड की।

पत्नी नीता अंबानी संग पहुंचे मुकेश अंबानी

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के बेटे और प्रदेश के मंत्री लोकेश नारा भी अर्जुन की शादी में पहुंचे। उन्होंने कपल को शादी की शुभकामनाएं दी और कहा कि महान सचिन तेंदुलकर के पुत्र और क्रिकेटर अर्जुन तेंदुलकर के विवाह समारोह में मुंबई में रहना बेहद सुखद अनुभव रहा। ब्राह्मणी और मुझे इस उत्सव में शामिल होकर मुकेश अंबानी जी,आईसीसी अध्यक्ष श्री जय शाह और अन्य मित्रों से मिलकर बहुत खुशी हुई। अर्जुन को जीवन भर खुशियां, सफलता और क्रिकेट के क्षेत्र में कई यादगार पल बिताने की शुभकामनाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular