Indian team won t20 worldcup 2026 title: भारत ने 96 रनों से न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार टी-20 वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम कर लिया। इस मैच के हीरो रहे संजू सैमसन, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में लगातार तीसरी फिफ्टी जड़ी। संजू सैमसन ने 46 गेंदों में 89 रन बनाए। उन्होंने 8 छक्के और 5 चौके जड़े। हालांकि, वो शतक बना पाने में एक बार फिर नाकाम रहे। लेकिन, टीम के लिए उन्होंने सबसे अहम किरदार अदा किया। ईशान किशन की जगह संजू सैमसन को पिछले तीन मैचों में प्रोमोट किया गया और उन्होंने इसे सार्थक साबित किया। बैकफुट पर जाकर पंच करने से लेकर लंबे छक्के मारने तक संजू ने शानदार बैटिंग का मुजाहिरा पेश किया।
संजू सैमसन ने कितने रिकॉर्ड तोड़े?
संजू सैमसन ने फाइनल मैच में मार्लन सैमुअल्स के सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर के रिक़ॉर्ड को तोड़ दिया। संजू ने टूर्नामेंट के सेमीफाइनल और फाइनल में अर्धशतक जड़कर दिग्गजों का रिकॉर्ड भी तोड़ा। 2009 और 2014 में ये कारनामा क्रमश: शाहिद अफरीदी और विराट कोहली ना किया था। यही नही्ं, उन्होंने अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर 98 रनों की शानदार साझेदारी निभाई जिसने टीम को एक बड़ा स्कोर खड़ा करने में मदद की।
भारत की ओर से किसने खेली धुआंधार पारी?
न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 5 विकेट खोकर 255 रन बनाए। भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 51 रन बनाए। वहीं तीसरे नंबर पर बैटिंग करने उतरे ईशान किशन ने 25 गेंदों पर ताबड़तोड़ 54 रनों की पारी खेली। हालांकि, 16वें ओवर से लेकर 18वें ओवर तक भारत ने तीन विकेट गंवा दिए। लेकिन, शिवम दुबे ने एक बार हल्ला बोला। उन्होंने 8 गेंदों पर 26 रन बना दिए। जिसमें 2 छक्के और 3 छौके शामिल थे। उनकी पावर हिटिंग की बदौलत ही भारत 256 रनों का टारगेट सेट कर सका। 2007 और 2024 के बाद तीसरी भारत ने टी-20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया।
कीवी फिर एक बार चोकर साबित हुए
न्यूजीलैंड का कोई भी बैटर लक्ष्य का पीछा करने के लिए विकेट पर टिक कर तेज़ी से रन नहीं बना सका। सेमीफाइनल के शतकवीर फिन ऐलेन भी सस्ते में आउट हो गए। अक्षर पटेल की फिरकी में कीवी बैटर्स फंसते गए और अपना विकेट गंवाते गए। न्यूजीलैंड की ओर से उनका कप्तान मिचेल सैंटनर ही टिक सके। लेकिन, वो अकेले क्या कर पाते। जसप्रीत न्यूजीलैंड एक बार फिर चोकर साबित हुई। फाइनल में पहुंचकर उसे भारत के हाथों हार का सामना करना पड़ा। कीवी कप्तान ने कहा था कि, इस बार वो भारतीय फैंस को साइलेंट कर देंगे। लेकिन, कीवी टीम भारत के आगे खुद साइलेंट हो गई। न्यूजीलैंड की पूरी टीम 159 रन बनाकर आउट हो गई।



