कल ही ईरान के सुप्रीम लीडर बने मुजतबा खामेनेई इजराइल के हमले में घायल हो गए हैं। टाइम्स ऑफ इजराइल ने उन्हें जानबाज बताया, इसका मतलब होता है कि वो दुश्मन के हमले में घायल हुए हैं। हालांकि रिपोर्ट में ये साफ नहीं किया गया कि मुजतबा किस घटना में घायल हुए। जब से जंग शुरू हुई है। मुजतबा को किसी ने सार्वजनिक रूप से नहीं देखा है। कल ही उन्हें खामेनेई की मौत के बाद ईरान का नया सुप्रीमो घोषित किया गया था।
इजराइल और अमेरिका ने दी थी धमकी
ईरान में जब नया सुप्रीम लीडर चुनने की प्रक्रिया चल रही थी, उसी दौरान इजराइल ने ऐलान कर दिया था, कि खोज कर मार दिया जाएगा, वो जहां कहीं भी छिपा हो, उसे खत्म कर दिया जाएगा। जबकि अमेरिका ने भी साफ तौर पर कहा था कि उनकी इजाजत के बगैर सुप्रीम लीडर चुना गया, तो वो मंजूर नहीं करेंगे।
इजराइल ने ईरान पर हमले तेज किए
इन धमकियों का ही नतीजा है कि मुजतबा खामेनेई के कमान संभालते ही इजराइल ने ईरान पर हमले तेज कर दिए हैं। इजराइल के हवाई हमलों से ईरान के कई इलाकों में भारी तबाही देखने को मिल रही है। बहरीन के मनामा स्थित बापको रिफाइनरी पर ड्रोन हमला हुआ है, जिससे ऑयल कंपनी में भीषण आग लग गई। तो वही बगदाद में विक्टोरिया बेस पर अमेरिकी सेना की मौजूदगी के कारण सायरन बजे हैं। इस बीच खबर है कि अमेरिकी बॉम्बर और कई फाइटर जेट ईरान की तरफ रवाना हुए हैं। माना जा रहा है कि ईरान पर अब और भी बड़े और तेज हमलों की तैयारी है। इजराइली सेना लेबनान की राजधानी के घनी आबादी वाले क्षेत्र, दक्षिण और पूर्व के क्षेत्रों को खाली करने के आदेश दे दिए हैं। यहां कई हिस्सों में भीषण विस्फोट की खबर है। इजराइल सेना की चेतावनी और तेज होते अटैक के बाद लाखों लोगों ने अपना घर छोड़ दिया। जिससे मुख्य सड़कों पर भारी जाम की स्थिति पैदा हो गई। कई लोग सामान लेकर पैदल चलते दिखे।



