Gautam Gambhir and Harbhajan angry on Kirti Azad: पूर्व भारतीय क्रिकेटर और TMC नेता कीर्ति आजाद के ट्रॉफी मंदिर ले जाने के बयान पर क्रिकेट के दिग्गज भड़क गए हैं। हरभजन सिंह से लेकर गौतम गंभीर जैसे कई दिग्गजों ने बयान पर कड़ी आपत्ति जताई।
ट्रॉफी लेकर हनुमान मंदिर जाने का वीडियो
दरअसल T20 WORLD CUP में इतिहास रचने के बाद टीम इंडिया ट्रॉफी लेकर हनुमान मंदिर गई थी। टीम के कप्तान सूर्य कुमार यादव, कोच गौतम गंभीर और ICC के चेयरमैन ट्रॉफी लेकर हनुमान मंदिर गए थे और बजरंजबली का आशीर्वाद लिया। इस पर TMC नेता कीर्ति आजाद ने आपत्ति जताते हुए कहा था कि ट्रॉफी 1.4 अरब भारतीयों (हर धर्म)की है, न कि किसी एक समुदाय की। कीर्ति आजाद ने इसे शर्मनाक बताते हुए 1983 विश्व कप से तुलना की थी।
कीर्ति आजाद के इस बयान की गौतम गंभीर ने कड़ी आलोचना की। गौतम गंभीर ने कहा कि

ये सवाल जवाब देने लायक भी नहीं है। एक मैच हारने जो कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ हारा था, उसके बाद जिस तरीके का प्रेशर खिलाड़ियों ने झेला और आप ऐसा स्टेटमेंट देते हो। तो आप सचमुच अपने खिलाड़ियों और अपनी ही टीम को नीचा दिखा रहे हो, जो कि नहीं करना चाहिए। ये पूरे देश के लिए गर्व का पल है और उसी तरह मनाया जाना चाहिए।
गंभीर ने इसे शर्मनाक और अनावश्यक टिप्पणी बताया, तो पू्र्व भारतीय स्पिनर हरभजन सिंह ने कीर्ति आजाद के बयान को बेतुका बताया। हरभजन सिंह ने कहा कि

ये बेतुका है कि कोई ट्रॉफी मंदिर ले जाने वाले खिलाड़ियों की घटना को राजनीतिक रंग दे रहा है। कीर्ति खुद एक पूर्व खिलाड़ी हैं, इसलिए उनसे ऐसा बोलने की उम्मीद नहीं थी। शायद वो राजनीति को ज्यादा तवज्जो दे रहे हैं और भूल गए हैं कि वो एक स्पोर्ट्समैन थे।
क्रिकेटर ईशान किशन को तो कीर्ति आजाद के बयान को सुनना तक पसंद नहीं किया। ईशान किशन ने कहा कि

इतना अच्छा वर्ल्ड कप जीते, आप लोग अच्छे सवाल करिए। ये कीर्ति आजाद क्या बोले, इस पर मैं क्या बोलूं। कुछ अच्छा सवाल करिए।



