SSP Navneet Singh Bhullar suspended the Iqbalpur police post: हरिद्वार में SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने बड़ा एक्शन लिया। SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने अवैध खनन से जुड़े एक वायरल ऑडियो का संज्ञान लिया और इकबालपुर चौकी के चौकी प्रभारी सहित पूरे स्टाफ को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

प्रारंभिक जांच में पुलिस की मिलीभगत के संकेत मिले
इकबालपुर चौकी झबरेड़ा थाने के अंतर्गत आती है। बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर वायरल हुए ऑडियो में अवैध खनन से जुड़े लेनदेन और चौकी प्रभारी से संपर्क की बात सामने आई थी, जिसके बाद ये कार्रवाई की गई। SSP ने मामले का तुरंत संज्ञान लेते हुए कहा कि प्रारंभिक जांच में पुलिस कर्मियों की संलिप्तता के संकेत मिले हैं, इसलिए पूरी चौकी के खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई की गई है। SSP ने साफ किया कि पुलिस की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मामले की विस्तृत जांच के लिए SP देहात शेखर चंद्र सुयाल को जिम्मेदारी सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
सुनिए SSP नवनीत सिंह भुल्लर ने क्या कहा?
इस कार्रवाई जरिए पुलिस विभाग में साफ संदेश दे दिया है कि अवैध खनन या किसी भी गैरकानूनी गतिविधि में शामिल पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई तय है। भ्रष्टाचार के खिलाफ पुलिस अधिकारी जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहे हैं।



