Congress Constituent Conference in Lucknow: लखनऊ में कांग्रेस का संविधान सम्मेलन हुआ, जिसमें राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी की कमियों से लेकर खुलकर बात की। राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस में कमियां थी, इसीलिए कांशीराम सफल हुए। अगर कांग्रेस अपना काम ठीक से करती तो कांशीराम सफल नहीं हो पाते। राहुल गांधी ने कहा कि अंबेडकर, गांधी जी, कांशीराम और सावरकर सब में फर्क है। अंबेडकर, गांधी जी और कांशीराम ने कॉप्रोमाइज नहीं किया, वो कर ही नहीं सकते थे। आप मोदी जी को देख लीजिए, इनके संगठन की ये पुरानी आदत है। अब अमेरिका तय कर रहा है, कि हम तेल कहां से लेंगे।
राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधा। दलित, पिछड़े और आदिवासी प्रतिनिधित्व की कमी को लेकर सरकार और RSS को कटघरे में खड़ा किया। राहुल गांधी ने कहा कि आज किसी भी बड़े अस्पताल में आपको पिछड़ा, दलित या फिर आदिवासी डॉक्टर नहीं मिलेगा। जबकि संविधान ये कहना है कि जितनी आबादी, उतनी भागीदारी। मनरेगा की लिस्ट में आपको जरूर 85% दलित, पिछड़ा, आदिवासी और अल्पसंख्यक मिल जाएंगे।
राहुल गांधी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अमीर होना ही नहीं चाहती। कांग्रेस पार्टी का ये डिजाइन गांधी जी के समय से ही है। जिस दिन हम अमीर पार्टी बन जाएंगे, उस दिन हम BJP हो जाएंगे। ये बात हमें लोकसभा चुनाव के दौरान समझ आई, जब हमारे सारे खाते फ्रीज कर दिए गए, लेकिन हमें कोई फर्क नहीं पड़ा। ऐसा इसलिए क्योंकि ये विचारधारा की पार्टी है,जिसे कोई रोक नहीं सकता।



