Tuesday, May 26, 2026
Homeविदेश24 घंटे में इजराइली PM का दूसरा वीडियो, मौत की अफवाह के...

24 घंटे में इजराइली PM का दूसरा वीडियो, मौत की अफवाह के बीच दिखा रहे ‘जिंदा हूं मैं’

अपनी मौत और खराब सेहत की खबरों को खारिज करने के लिए इजराइली पीएम का सैर सपाटा जारी है। पहले उन्होंने एक कैफे में कॉफी पीते हुए वीडियो जारी किया। अब जनता के बीच टहलते हुए बातचीत करते हुए नया वीडियो शेयर किया है। इजराइल के पीएम नेतन्याहू का ये 24 घंटे में दूसरा वीडियो है, जिसमें वो घूम-घूमकर लोगों से मिल रहे हैं। नेतन्याहू आम लोगों के बीच मुस्कुराते और हिब्रू में बात करते सुने-देखे जा सकते हैं।

नेतन्याहू का लोगों के बीच घूमते हुए वीडियो

दरअसल सोशल मीडिया पर ये अफवाह फैला दी गयी थी कि इजराइली पीएम नेतन्याहू ईरान के हमले में मारे गए। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नेतन्याहू जब सामने आए थे, तो कुछ यूजर्स ने ये दावा किया कि ये नेतन्याहू नहीं आर्टिफिशियल है। इसमें उनके हाथ में 6 उंगलियां नजर आ रही हैं। इस अफवाह के बाद नेतन्याहू ने एक कैफे से अपना वीडियो जारी किया और अपनी मौत की अफवाह का मजाक उड़ाया। इस वीडियो में नेतन्याहू अपनी 5 उंगलियां दिखाते नजर आए।

कल कॉफी पीते हुए वीडियो किया था जारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular