CHAITRA NAVRATRI 2026: हिन्दू धर्म में नवरात्रि का विशेष महत्व है। मां के भक्त नौ दिनों तक पूरे विधि विधान से देवी की उपासना करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार नवरात्रि में मां अपने हर भक्त के बेहद क़रीब होती हैं और उनका हर संकट हर लेती है। इसलिए भक्त मां की भक्ति पूरी शिद्दत और आस्थाभाव के साथ करते हैं। साल 2026 में चैत्र नवरात्रि 19 मार्च से शुरू हो रही है, जिसका समापन 27 मार्च को होगा। अगर इस साल मां के भक्त मां दुर्गा के स्वागत से पहले वास्तु शास्त्र के नियमों का खास ख्याल रखें, तो उन्हें मां की विशेष कृपा प्राप्त होगी। वास्तु शास्त्र के अनुसार नवरात्रि से पहले कुछ चीजे हैं जिन्हें हर व्यक्ति को अपने घर से बाहर निकाल देना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इन चीज़ों को घर से बाहर निकालने पर मां अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसाती हैं। indianviewer.com आपको अपने इस लेख में उन चीज़ों को घर से बाहर निकालने की पूरी जानकारी देगा। जिसे वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में रखना अशुभ माना जाता है।

वास्तु शास्त्र (vastu shastra) का महत्व: वास्तु शास्त्र प्राचीन वास्तुकला का विज्ञान माना गया है। जो घर या ऑफिस में पंच तत्वों (जल, वायु, अग्नि, पृथ्वी, आकाश) और चारों दिशाओं को नियंत्रित करके वहां के वातावरण को सकारात्मक बनाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुछ ऐसी चीज़ो को इकट्ठा करना अशुभ माना गया है। ये वस्तुएं घर में नकारात्मक उर्जा को बढ़ाती है। तो इस साल chaitra navratri में मां का स्वागत करने से पहले अपने घर से इन चीज़ो तो ज़रूर बाहर निकालें।

घर की रसोई में टूटे बर्तन ना रखें: वास्तु शास्त्र में टूटे बर्तनों को नकारात्मकता से जोड़ कर देखा गया है। ऐसी मान्यता है कि ना ही रसोई में टूटे हुए बर्तन रखने चाहिए और ना ही इसमें भोजन करना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार टूटे बर्तनों का इस्तेमाल करने से घर में दरिद्रता आती है।

मंदिर या घर के किसी भी हिस्से में खंडित मूर्ति ना रखें: खंडित मूर्ति यानी मूर्ति का कोई हिस्सा टूटा हुआ होना। लोग अक्सर भगवान की मूर्ति टूट जाने के बाद मंदिर में या फिर घर के किसी अन्य स्थान पर रख देते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से उस व्यक्ति की तरक्की में बाधा आती है इसलिए खंडित मूर्ति को बहते हुए स्वच्छ जल में प्रवाहित कर देना चाहिए।

घर की छत पर कबाड़ ना रखें: अक्सर लोग इस्तेमाल में ना आने वाले सामान को घर की छत पर इकट्ठा कर लेते हैं। वास्तु शास्त्र में घर की छत पर कबाड़ रखना बेहत अशुभ माना गया है। ऐसी मान्यता है कि घर की छत पर कबाड़ होने से व्यक्ति कर्ज में डूब जाता है और उसे जीवन के हर पड़ाव पर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

बंद या खराब घड़ी ना रखें: वास्तु शास्त्र के अनुसार बंद घड़ी को घर में नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि जो व्यक्ति बंद या खराब घड़ी घर में रखता है उसके जीवन में भाग्य का उदय भी रुक जाता है।

सूखे और मुरझाए पौधों को घर से निकालें: घर में पौधे लगाने के शौकीन लोग अक्सर कुछ पौधों को मुरझाने के बाद भी उन्हें तुरंत नहीं फेकते हैं लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में जो पौधा सूख गया हो या मुरझा गया हो उसे तुरंत फेंक देना चाहिए। मान्यता के अनुसार सूखा हुआ पौधा व्यक्ति के खुशहाल जीवन को प्रभावित करता है।



