Electric car charging blast in Indore: मध्यप्रदेश के इंदौर में भीषण हादसा (Indore fire accident) हुआ है। इलेक्ट्रिक कार को चार्ज करने वाले प्वाइंट में ब्लास्ट (Electric car charging blast) होने से पूरे घर में आग लग गई। इस आग में जलकर एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत हो गई। आग की सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और तीन लोगों को रेस्क्यू किया। आग लगने से घर के दरवाजे लॉक हो जाने की वजह से पुलिस को दरवाजे तोड़कर रेस्क्यू करना पड़ा। इनमें से एक की इलाज के दौरान मौत हो गई। दो लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

घटना ब्रिजेश्वरी एनेक्स कॉलोनी (Brijeshwari Annexe Indore) में हुई। घर में 16 फरवरी को ही शादी हुई थी, इसलिए घर में कई रिश्तेदार रुके हुए थे। पुलिस की जांच में अबतक ये सामने आया है कि मकान के बाहर देर रात इलेक्ट्रिक कार चार्ज हो रही थी। उसी दौरान शॉर्ट सर्किट (Fire due to short circuit) हुआ और मकान में आग लग गई (EV charging safety) । ये आग इसलिए भी ज्यादा भड़की, क्योंकि दो सिलेंडरों ने आग पकड़ ली और उनमें विस्फोट हो गया (Gas cylinder blast)। ये आग और भी विकराल हो जाती, अगर पुलिस समय रहते 8 और सिलेंडरों को बाहर न निकालती। जब आग लगी, तब पड़ोसियों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन कर खुद तुरंत आग बुझाने का काम शुरू कर दिया था।
अग्निकांड से पूरे इलाके में दहशत
पुलिस के मुताबिक आग बुद्ववार तड़के 3 बजे से साढ़े 4 बजे के आसपास लगी। सभी लोग सो रहे थे, इसीलिए इतना नुकसान हो गया, लोगों की जान चली गई। घटना के वक्त घर में 10 लोग मौजूद थे। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है, लेकिन 8 लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने बिल्डिंग की तीनों मंजिलों को खाली करा दिया है।



