Monday, May 25, 2026
Homeराज्यDelhi Palam Fire Tragedy: 5 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 3...

Delhi Palam Fire Tragedy: 5 मंजिला बिल्डिंग में लगी भीषण आग, 3 मासूम बच्चियों समेत 9 लोगों की मौत

दिल्ली के पालम इलाके (Delhi Palam fire) में बुधवार सुबह लगी भीषण आग ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इस हादसे में 3 मासूम बच्चियों समेत 9 लोगों की जान चली गई (9 killed in Delhi fire) , जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से झुलस गए। ये आग एक बहुमंजिला इमारत में लगी, जिसने पूरे परिवार को तबाह कर दिया। (fire accident in Palam Delhi)

सुबह करीब 7 बजे आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंच गईं। शुरुआती जांच में आग को बेहद गंभीर बताया गया। इमारत से काला धुआं तेजी से निकल रहा था, जिससे यहां अफरा-तफरी मची हुई थी। जिस इमारत में आग लगी, वो पांच मंजिला थी (multi storey building fire Delhi)। ग्राउंड और पहली मंजिल पर कपड़ों और कॉस्मेटिक का शोरूम संचालित होता था, जबकि ऊपर की मंजिलों पर शोरूम मालिक का परिवार रहता था। आग लगने के बाद ऊपरी मंजिलों पर फंसे लोगों के पास बचने का कोई रास्ता नहीं बचा।

इस दर्दनाक हादसे में मरने वालों में तीन मासूम बच्चियां भी शामिल हैं, जिनकी उम्र 15 साल, 6 साल और 3 साल बताई गई है। अस्पताल ले जाए गए सभी 9 लोगों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आग कितनी विकराल थी, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ लोगों ने जान बचाने के लिए इमारत से छलांग तक लगा दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के मुताबिक आग इतनी तेजी से फैली कि किसी को संभलने का मौका ही नहीं मिला।

शॉर्ट सर्किट से आग लगने का अंदेशा

आग पर काबू पाने के लिए करीब 30 दमकल गाड़ियों और 11 एंबुलेंस को मौके पर तैनात किया गया। पुलिस, NDRF और अन्य एजेंसियों ने मिलकर कई घंटों तक राहत और बचाव कार्य चलाया (NDRF rescue Palam fire)। संकरी गलियों और धुएं से भरे कमरों के बीच रेस्क्यू टीमों को काफी मुश्किल का सामना करना पड़ा, जिसके चलते ये सर्च ऑपरेशन लंबा चला, ताकि कोई अंदर फंसा न रह जाए। अंदेशा जताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट (short circuit fire) के चलते लगी होगी, फिलहाल पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है। जांच के बात ही पता चल पाएगा कि इतनी भीषण आग लगने के पीछे वजह क्या रही।

सीएम रेखा गुप्ता ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए

आग लगने की घटना पर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (Cm Rekha Gupta) ने दुख जताया, साथ ही मजिस्ट्रियल जांच (Magisterial enquiry) के आदेश दिए। सीएम रेखा गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट X पर लिखा कि पालन स्थित बहुमंजिला आवासीय भवन (multi storey building fire Delhi) में हुई भीषण अग्निकांड के बारे में जानकर अत्यंत व्यथित हूं (9 killed in Delhi fire)। जिला प्रशासन, दिल्ली अग्निशमन विभाग और दिल्ली पुलिस बचाव अभियान का नेतृत्व कर रहे हैं। घटना की जांच के लिए मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए हैं। सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular