Monday, May 25, 2026
Homeराज्यहरिद्वार में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 14 स्टोन क्रशर सीज, 10...

हरिद्वार में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन, 14 स्टोन क्रशर सीज, 10 करोड़ का जुर्माना, जानिए किस-किस पर गिरी गाज?

हरिद्वार में अवैध खनन पर बड़ा एक्शन (Action on illegal mining) हुआ है। प्रशासन ने 14 स्टोन क्रशरों को अनियमितता मिलने पर सीज (14 stone crushers seized) कर दिया है। साथ ही इन पर 10 करोड़ रुपए का जुर्माना (10 crore fine) भी लगाया है। अनियमित्ता की शिकायत (complaint of irregularity) मिलने पर जिला प्रशासन ने लक्सर क्षेत्र (Luxer) में छापे मारे थे। जांच के दौरान इन इकाइयों में गंभीर अनियमितताएं सामने आईं, जिसके चलते उनके ई-रवन्ना पोर्टल (e-Ravanna Portal) को भी अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया गया। इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप (Mining mafia in turmoil) मच गया है।

टीम ने लक्सर क्षेत्र के ग्राम फतवा, महतोली, मुजफ्फरपुर गुर्जर, नेहटपुर, जवाहरखान उर्फ जीवरेड़ी, हरिद्वार तहसील क्षेत्र के बाडीटीप भोगपुर क्षेत्र में संचालित 14 स्टोन क्रशरों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि क्रशरों में नियमों की अनदेखी (Ignoring rules in crushers) की जा रही है, गंभीर अनियमितताएं भी पाई गई।

डीएम बोले-आगे भी सख्ती जारी रहेगी

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित (DM Mayur Dixit) ने स्पष्ट कहा कि अवैध खनन और भंडारण (illegal mining and storage) किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई शासन की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत की गई है और आगे भी इसी तरह सख्ती जारी रहेगी। डीएम ने कहा कि अवैध गतिविधियों से पर्यावरण को नुकसान (environmental damage) होता है और सरकार को राजस्व हानि (Loss of revenue to the government) भी उठानी पड़ती है।

इन स्टोन क्रशर पर एक्शन हुआ

  • हाईवे कन्स्ट्रशन एंड क्रशर ग्राम फतवा, लक्सर
  • किसान स्टोन क्रशर महतोली, लक्सर
  • सूर्या स्टोन क्रशर मुजफ्फरपुर गुजरा, लक्सर
  • सिंह स्टोन क्रशर ग्राम फतवा, लक्सर
  • तुलसी स्टोन क्रशर ग्राम मुजफ्फरपुर गुजरा महतोली, लक्सर
  • शुभ स्टोन क्रशर, मुजफ्फरपुर गुजरा, लक्सर
  • नेशनल एसोसिएट्स मुजफ्फरपुर गुजरा, लक्सर
  • गणपति स्टोन केशर जवाहरखान उर्फ झीवरहेड़ी, लक्सर
  • वानिया स्टोन क्रशर महतोली, लक्सर
  • लिमरा इंडस्ट्रीज नेहंदपुर, लक्सर
  • दून स्टोन क्रशर महतोली, लक्सर
  • एसएस स्टोन क्रशर बाडीटीप, हरिद्वार
  • मां गंगा स्टोन क्रशर, बाडीटीप, हरिद्वार
  • अलकनंद स्टोन क्रशर बाडीटीप, हरिद्वार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular