दिल्ली में बजट सत्र की शुरुआत (Delhi Budget Session 2026) खीर सेरेमनी के साथ हुई, लेकिन पहले ही दिन सदन के बाहर सियासी तापमान बढ़ गया। मुख्यमंत्री Rekha Gupta की सरकार के दूसरे बजट सत्र से पहले विपक्षी दल Aam Aadmi Party (AAP) के विधायक सड़क पर उतर आए और जोरदार विरोध प्रदर्शन किया (AAP MLA protest)।
4 विधायकों के सस्पेंशन को लेकर विरोध
AAP विधायकों का यह प्रदर्शन उनके चार साथियों का निलंबन रद्द न किए जाने के विरोध में हुआ (Delhi Assembly suspension issue)। जिन विधायकों को निलंबित किया गया था, उनमें Sanjeev Jha, Kuldeep Kumar, Jarnail Singh और Som Dutt शामिल हैं। बताया जा रहा है कि जनवरी में हुए पिछले विधानसभा सत्र के दौरान सदन की कार्यवाही में बाधा डालने के आरोप में इन चारों विधायकों को सस्पेंड किया गया था (Delhi Assembly controversy)। क्योंकि पिछला सत्र औपचारिक रूप से स्थगित नहीं हुआ था, इसलिए उनका निलंबन अब तक जारी है ।
विपक्ष की नेता आतिशी का सरकार पर हमला
इस पूरे मामले पर दिल्ली विधानसभा में विपक्ष की नेता और AAP विधायक Atishi ने बीजेपी सरकार पर विपक्ष की आवाज दबाने का आरोप लगाया (Atishi statement Delhi) । उन्होंने कहा कि विधानसभा में पक्ष और विपक्ष दोनों की अहम भूमिका होती है और विपक्ष जनहित के मुद्दे उठाने का काम करता है। लेकिन पिछले एक साल में बीजेपी ने विपक्ष को बोलने का मौका देने के बजाय उनकी आवाज दबाने का काम किया है। आतिशी ने यह भी आरोप लगाया कि जैसे ही विपक्ष के विधायक कोई जनहित का मुद्दा उठाते हैं, उन्हें सदन से बाहर कर दिया जाता है। उनका कहना है कि चारों विधायकों को पूरे सत्र के लिए सस्पेंड कर दिया गया और अब बजट सत्र में भी उन्हें भाग लेने नहीं दिया जा रहा।
कल पेश होगा दूसरा वार्षिक बजट
दिल्ली सरकार का दूसरा वार्षिक बजट 24 मार्च को मुख्यमंत्री Rekha Gupta पेश करेंगी (Rekha Gupta budget)। ऐसे में बजट से पहले शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन आने वाले दिनों में सत्र के और ज्यादा हंगामेदार रहने के आसार है (AAP BJP clash Delhi)।



