खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में हुई अमेरिका और ईरान के बीच हाई-लेवल शांति वार्ता पूरी तरह बेनतीजा रही और ऐसे ही खत्म हो गई है (US Iran Talks Failure)। करीब 21 घंटे तक चली तीन दौर की बातचीत में कोई ठोस नतीजा नहीं निकल पाया, जिससे क्षेत्रीय हालात और ज्यादा संवेदनशील हो गए हैं (Gulf Crisis News)।
वार्ता क्यों रही फेल?
अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कहा कि “हम बिना किसी समझौते के लौट रहे हैं।” वेंस ने कहा कि हमने अपनी ओर से सबसे अच्छा प्रस्ताव ईरान के सामने रखा लेकिन ईरान ने उसे मानने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि 21 घंटे की बातचीत बेनतीजा रही।
इन मुद्दों पर फंसा है पेंच
- ईरान की फ्रीज संपत्तियों को रिलीज करने की मांग
- स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने वाले जहाजों पर टोल (Hormuz Strait Tension)
- ईरान का परमाणु कार्यक्रम बनाम अमेरिका की सख्त आपत्ति
अमेरिका चाहता है कि ईरान परमाणु हथियार नहीं बनाए (Iran Nuclear Issue)जबकि ईरान इसे मानने को तैयार नहीं है दोनों देश अपनी-अपनी शर्तों पर अड़े रहे, जिससे बातचीत का कोई रास्ता कोई हल नहीं निकल सका (Gulf War Tension)।
सऊदी अरब का बड़ा दांव (Saudi Arabia Oil Strategy)
- वार्ता विफल होते ही सऊदी अरब ने तुरंत रणनीतिक कदम उठाया
- होर्मुज पर निर्भरता कम करने के लिए ईस्ट-वेस्ट ऑयल पाइपलाइन पूरी तरह चालू
- रोज़ाना करीब 70 लाख बैरल तेल उत्पादन
- यह कदम साफ संकेत देता है कि सऊदी अरब संभावित संकट के लिए पहले से तैयारी कर रहा है
बढ़ता सैन्य तनाव (सूत्रों के अनुसार)
- होर्मुज क्षेत्र में अमेरिका और ईरान की नौसेनाओं के बीच स्टैंडऑफ की स्थिति
- किसी भी समय टकराव की आशंका
- वैश्विक तेल सप्लाई पर खतरा (Global Oil Market Impact)
पाकिस्तान के लिए झटका
पाकिस्तान इस वार्ता को एक बड़े कूटनीतिक मौके के रूप में देख रहा था, लेकिन बातचीत फेल होने से उसकी मध्यस्थ की छवि को नुकसान हुआ (Pakistan Diplomatic Failure)। ऐसे में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर “बड़ी भूमिका” निभाने की कोशिश पर सवाल खड़े हो गए।
बात नहीं बनी अब आगे क्या?
अब हालात ऐसे मोड़ पर हैं जहां कूटनीतिक रास्ते कमजोर पड़ते दिख रहे हैं (Middle East Conflict)। सैन्य तनाव बढ़ने का खतरा है। तेल बाजार और वैश्विक अर्थव्यवस्था पर असर पड़ सकता है (Oil Supply Crisis)



