भारतीय संगीत जगत को एक बड़ा झटका लगा है। दिग्गज गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित आशा भोसले का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है (Asha Bhosle 92 age death)। उनके बेटे आनंद भोसले ने इस दुखद खबर की पुष्टि की है।
सीने में संक्रमण की शिकायत पर कराया था भर्ती
बताया जा रहा है कि आशा भोसले का इलाज मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल (Breach Candy Hospital) में चल रहा था, जहां उन्होंने आज सुबह अंतिम सांस ली। उनकी तबीयत पिछले कुछ समय से खराब चल रही थी। अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, उन्हें कार्डियक अरेस्ट और फेफड़ों से जुड़ी समस्याएं थीं। सीने में संक्रमण की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका (Asha Bhosle death news) ।
13 अप्रैल को होगा अंतिम संस्कार
आशा भोसले का अंतिम संस्कार 13 अप्रैल को किया जाएगा, जिसमें परिवार, करीबी और इंडस्ट्री के कई बड़े नाम शामिल होंगे। आशा भोसले को भारतीय संगीत में उनके अतुलनीय योगदान के लिए पद्म विभूषण और दादा साहब फाल्के पुरस्कार जैसे प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा गया था। उनके निधन की खबर सामने आते ही पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है (Bollywood music legend death) । फिल्म इंडस्ट्री से लेकर आम जनता तक, हर कोई उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है और उनके गीतों को याद कर रहा है।
भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयां दी
आशा भोसले ने अपने करियर में हजारों गाने गाए और हर तरह के संगीत में अपनी अलग पहचान बनाई। चाहे रोमांटिक गीत हों, ग़ज़ल, पॉप या आइटम नंबर उन्होंने हर शैली में अपनी आवाज़ का जादू बिखेरा। आशा भोसले का जन्म 8 सितंबर 1933 को हुआ था और उन्होंने बहुत कम उम्र में ही गायन की दुनिया में कदम रख दिया था। अपनी बहन लता मंगेशकर के साथ उन्होंने भारतीय संगीत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। आशा भोसले ने आर. डी. बर्मन जैसे दिग्गज संगीतकारों के साथ कई सुपरहिट गाने दिए, जो आज भी लोगों की जुबान पर हैं।
उनके निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई। फैंस, कलाकारों और राजनेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को याद किया। भारतीय सिनेमा और संगीत में उनका योगदान हमेशा अमर रहेगा। उनकी आवाज़ आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरित करती रहेगी।



