Mumbai: पहले धर्म पूछा, फिर चाकू घोंपा, आरोपी के कमरे से मिला ऐसा नोट कि ATS भी चौंकी

0
39

मुंबई के मीरा रोड स्थित नया नगर इलाके में दो सिक्योरिटी गार्ड्स पर हुए हमले (Mira Road attack) ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है। शुरुआत में इसे सामान्य आपराधिक घटना माना जा रहा था, लेकिन अब जांच में आतंकी एंगल सामने आने के बाद मामला बेहद गंभीर हो गया है। महाराष्ट्र पुलिस ने केस की जांच अब एंटी टेररिज्म स्क्वॉड (ATS) को सौंप दी है (Mumbai security guards attack)।

आरोपी के रिकॉर्ड खंगाल रही ATS

सूत्रों के मुताबिक आरोपी के पास से ऐसे नोट्स बरामद हुए हैं जिनमें ISIS, जिहाद, गाज़ा और ‘लोन वुल्फ’ जैसे शब्द लिखे मिले हैं (ATS probe Mumbai)। इससे आशंका जताई जा रही है कि आरोपी कट्टरपंथी विचारधारा से प्रभावित था और उसने अकेले हमला करने की योजना बनाई थी। नोट में लिखा है-जैसे- “LONE WOLVES WILL POUNCE ON YOU, You mushrikeen will see real jihad in bilad Hind from now!” इसके अलावा कुछ असंगत बातें भी लिखी गई थीं, जैसे “People, family, wives, parents… will leave you. May Allah guide them. Gaza will only be free by…”. शुरुआती जांच में संदिग्ध परिस्थितियां सामने आने के बाद मामला एटीएस को सौंप दिया गया। आरोपी के डिजिटल फुटप्रिंट, मोबाइल डेटा, ब्राउज़िंग हिस्ट्री और कम्युनिकेशन रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं (ISIS note case)।

धर्म पूछा, कलमा पढ़ने को कहा

पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले मौके पर पहुंचा और मस्जिद का रास्ता पूछकर चला गया। कुछ देर बाद वह दोबारा लौटा और सिक्योरिटी गार्ड से उसका धर्म पूछा। इसके बाद उसने कथित तौर पर गार्ड से कलमा पढ़ने को कहा। गार्ड द्वारा मना करने पर आरोपी ने अचानक चाकू निकालकर हमला कर दिया। इसके बाद वह सिक्योरिटी केबिन में घुसा और वहां मौजूद दूसरे गार्ड पर भी हमला किया। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

घर से मिले कट्टरपंथी नोट्स

आरोपी के घर की तलाशी के दौरान कई नोट्स और दस्तावेज मिले हैं। इनमें कथित तौर पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन ISIS की विचारधारा से जुड़े संकेत पाए गए हैं। कुछ नोट्स में धमकी भरे संदेश और हिंसक भाषा का इस्तेमाल किया गया था। जांच एजेंसियां अब आरोपी के मोबाइल फोन, लैपटॉप, सोशल मीडिया अकाउंट, ब्राउज़िंग हिस्ट्री और मैसेजिंग ऐप्स की जांच कर रही हैं।

साइंस ग्रेजुएट है आरोपी जुबैर, अमेरिका में रह चुका

पुलिस के अनुसार आरोपी ज़ुबैर अंसारी साइंस ग्रेजुएट है और कई वर्षों तक अमेरिका में रह चुका है। भारत लौटने के बाद वह मीरा रोड में अकेला रह रहा था और ऑनलाइन केमिस्ट्री पढ़ाता था। सूत्रों का कहना है कि बेरोजगारी, अकेलेपन और इंटरनेट पर कट्टरपंथी कंटेंट के संपर्क में आने के बाद उसका झुकाव चरमपंथी सोच की ओर बढ़ा।

ATS कर सकती है बड़े खुलासे

अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि आरोपी ने हमला अकेले किया या इसके पीछे कोई बड़ा नेटवर्क है। साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि वारदात पहले से प्लान थी या अचानक हुई घटना। मीरा रोड की यह घटना केवल एक हमला नहीं, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म के जरिए फैलती कट्टरपंथी सोच का गंभीर संकेत मानी जा रही है। आने वाले दिनों में ATS इस केस में कई बड़े खुलासे कर सकती है (Maharashtra ATS)।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here