मुंबई में एक ही परिवार के 4 लोगों की रहस्यमय मौत, बिरयानी-तरबूज खाने के बाद बिगड़ी तबीयत

0
50
फाइल फोटो

मुंबई से एक बेहद दर्दनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है (Mumbai family death case), जहां एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध फूड प्वाइजनिंग से मौत हो गई (Mumbai food poisoning case)। घटना पायधुनी इलाके (Paydhuni Mumbai) की बताई जा रही है, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। मृतकों में पति-पत्नी और उनकी दो बेटियां शामिल हैं (suspicious family death Mumbai)।

एक ही दिन में पूरा परिवार खत्म

मृतकों की पहचान 40 वर्षीय अब्दुल्ला डोकाडिया, 35 वर्षीय नसरीन डोकाडिया, 16 वर्षीय आयशा और 13 वर्षीय जैनब के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में मामला फूड प्वाइजनिंग से जुड़ा माना जा रहा है, लेकिन अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

घर पर रिश्तेदारों के साथ खाया था खाना

जानकारी के मुताबिक, 25 अप्रैल की रात परिवार ने अपने घर पर रिश्तेदारों को बुलाया था। कुल 9 लोगों ने रात करीब साढ़े 10 बजे खाना खाया। बताया जा रहा है कि उस रात बिरयानी परोसी गई थी (family died after dinner)। खाना खाने के बाद रिश्तेदार अपने -अपने घर चले गए। इसके बाद देर रात परिवार के चारों सदस्यों ने तरबूज खाया (family dies after eating biryani and watermelon)। कुछ घंटों बाद ही परिवार के सभी सदस्यों की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। 26 अप्रैल की सुबह चारों को उल्टी, दस्त और कमजोरी की शिकायत हुई। हालत तेजी से बिगड़ने पर उन्हें तुरंत साबू सिद्दीक अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर स्थिति देखते हुए जेजे अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन सबसे पहले 13 साल की जैनब की सुबह करीब सवा 10 बजे मौत हो गई। इसके बाद बाकी तीनों की हालत भी लगातार बिगड़ती गई। रात करीब साढ़े 10 बजे अब्दुल्ला डोकाडिया ने भी दम तोड़ दिया। इसके बाद एक-एककर एक ही दिन में पूरा परिवार खत्म हो गया।

सिर्फ फूड प्वाइजनिंग या कुछ और?

मुंबई पुलिस ने जेजे मार्ग थाने में आकस्मिक मौत का मामला दर्ज कर लिया है। डीसीपी प्रवीण मुंढे के अनुसार, परिवार ने पहले रिश्तेदारों के साथ खाना खाया था और बाद में तरबूज खाया था, जिसके बाद सुबह से उल्टी और लूज मोशन की शिकायत शुरू हो गई थी। पोस्टमार्टम कराया जा चुका है और शवों से सैंपल लिए गए हैं। साथ ही खाने के नमूने भी जांच के लिए भेजे गए हैं। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग अब रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं, जिससे मौत की असली वजह सामने आ सकेगी। फिलहाल पूरे इलाके में दहशत का माहौल है और लोग जानना चाहते हैं कि यह सिर्फ फूड प्वाइजनिंग थी या इसके पीछे कोई और कारण है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here