समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे (Mulayam Singh Yadav Son)और बीजेपी नेता अपर्णा यादव के पति (Aparna Yadav Husband) प्रतीक यादव का गुरुवार सुबह लखनऊ के भैसाकुंड श्मशान घाट में अंतिम संस्कार कर दिया गया (Prateek Yadav Funeral)। प्रतीक यादव के ससुर और अपर्णा यादव के पिता अरविंद सिंह बिष्ट ने उनके पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी।

अंतिम संस्कार के दौरान पूरा यादव परिवार गम में डूबा नजर आया। इस मौके पर अखिलेश यादव, शिवपाल यादव, धर्मेंद्र यादव, आदित्य यादव समेत परिवार के कई सदस्य और करीबी मौजूद रहे।
अंतिम संस्कार के दौरान परिवार के सदस्य बेहद भावुक नजर आए। अखिलेश यादव अपने छोटे भाई के पार्थिव शरीर को देखकर भावुक हो गए। बीजेपी नेता और प्रतीक यादव की पत्नी अपर्णा भी बच्चों के साथ मौजूद रहीं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath ने भी परिवार से मुलाकात कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कई दलों के नेताओं ने प्रतीक यादव के निधन को अपूरणीय क्षति बताया।

काफी समय से बीमार थे प्रतीक यादव
जानकारी के मुताबिक, प्रतीक यादव का निधन कार्डियो-रेस्पिरेटरी समस्या और फेफड़ों में ब्लड क्लॉट की वजह से हुआ। बुधवार को उनकी तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया (Prateek Yadav Death)। महज 38 साल की उम्र में उनके निधन से राजनीतिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।प्रतीक यादव की अंतिम यात्रा के दौरान माहौल बेहद गमगीन रहा। समर्थकों ने नम आंखों से उन्हें विदाई दी और “प्रतीक यादव अमर रहें” के नारे भी लगाए।


