राजधानी एक्सप्रेस में आग का तांडव, AC कोच से उठीं लपटें, मची चीख-पुकार, देखिए वीडियो

0
16

त्रिवेंद्रम-हजरत निजामुद्दीन राजधानी एक्सप्रेस में रविवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दौड़ती ट्रेन के बी-1 एसी कोच में अचानक भीषण आग भड़क उठी (Rajdhani Express Fire)। देखते ही देखते कोच से धुएं के गुबार और आग की लपटें निकलने लगी, जिससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई (AC Coach Fire)। घटना रतलाम जिले में आलोट और लूणीरिच्छा स्टेशन के बीच हुई (Ratlam Train Fire)।

कांग्रेस ने वीडियो पोस्ट कर सुरक्षा पर उठाए सवाल

बताया जा रहा है कि सुबह करीब 5:30 बजे ट्रेन तेज रफ्तार से दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर दौड़ रही थी, तभी गार्ड की नजर कोच से उठते धुएं पर पड़ी। सूचना मिलते ही लोको पायलट ने तुरंत इमरजेंसी ब्रेक लगाए और ट्रेन को ट्रैक पर रोका गया।

यात्रियों को समय रहते बाहर निकाला गया

आग लगने की खबर मिलते ही ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। यात्री अपनी जान बचाने के लिए कोच से बाहर निकलने लगे। मौके पर मौजूद आरपीएफ जवानों और रेलवे स्टाफ ने मोर्चा संभालते हुए महज 15 मिनट के भीतर सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। जिस बी-1 कोच में आग लगी थी, उसमें 68 यात्री सवार थे।

आग को कारणों की जांच में जुटे अधिकारी

रेलवे अधिकारियों ने तुरंत प्रभावित कोच को ट्रेन से अलग कर दिया, जबकि एहतियातन पूरे ट्रेन का बिजली कनेक्शन काट दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही कोटा रेल मंडल की राहत और टेक्निकल टीमें मौके पर पहुंच गईं।

इस हादसे के बाद दिल्ली-मुंबई रेलवे ट्रैक पर ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई, जिससे कई ट्रेनों के प्रभावित होने की आशंका है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here