मुंबई: दुनिया में बढ़ती उथल-पुथल, कच्चे तेल की आसमान छूती कीमतें और महंगाई के बढ़ते खतरे ने भारतीय शेयर बाजार की धड़कनें तेज कर दी हैं। देश की बड़ी निवेश संस्था SBI Funds Management की ताजा रिपोर्ट ने साफ संकेत दिया है (SBI Funds report) कि आने वाले महीनों में बाजार में भारी उठापटक देखने को मिल सकती है। रिपोर्ट में निवेशकों को जल्दबाजी और जोखिम भरे दांव से बचने की सलाह दी गई है (Indian stock market)।
SBI Funds Management के मुताबिक वैश्विक हालात तेजी से बिगड़ रहे हैं और इसका सीधा असर भारत के इक्विटी और बॉन्ड मार्केट पर पड़ रहा है। रिपोर्ट में कहा गया है कि अप्रैल 2026 के दौरान दुनिया भर में ऊर्जा संकट और तेल की कीमतों (crude oil prices) में उछाल ने निवेशकों की चिंता बढ़ा दी। इसका असर विदेशी निवेश, रुपये की चाल और बाजार की स्थिरता पर साफ दिखाई दिया (global crisis impact)।
RBI भी अलर्ट मोड में
रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने रेपो रेट 5.25 प्रतिशत पर स्थिर जरूर रखा, लेकिन साथ ही यह संकेत भी दे दिया कि वैश्विक जोखिम अब भारत के लिए बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। खासतौर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें महंगाई को फिर से बेकाबू कर सकती हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि अगर क्रूड ऑयल 100 डॉलर प्रति बैरल के ऊपर लंबे समय तक बना रहा तो इसका असर सीधे आम लोगों की जेब, कंपनियों के मुनाफे और शेयर बाजार की चाल पर पड़ेगा (stock market volatility)।
बॉन्ड मार्केट में बढ़ी बेचैनी
रिपोर्ट में बताया गया कि भारतीय बॉन्ड बाजार अप्रैल में काफी अस्थिर रहा (bond market update)। 10 साल की सरकारी बॉन्ड यील्ड RBI के फैसले के बाद कुछ समय के लिए नीचे आई, लेकिन बाद में वैश्विक दबाव और तेल कीमतों से जुड़े डर के कारण फिर ऊपर चढ़ गई। SBI Funds ने साफ कहा कि अब भारतीय बाजार सिर्फ घरेलू हालात से नहीं, बल्कि अमेरिका और दुनिया के बड़े देशों की आर्थिक नीतियों से भी सीधे प्रभावित हो रहा है।
अगले 6 महीने हो सकते हैं चुनौतीपूर्ण
रिपोर्ट की सबसे बड़ी बात यह रही कि SBI Funds ने निवेशकों को चेतावनी भरे अंदाज में कहा कि यह समय “एडवेंचर” यानी आंख बंद कर जोखिम लेने का नहीं है। मौजूदा बाजार उन लोगों को फायदा देगा जो धैर्य और अनुशासन के साथ निवेश करेंगे। रिपोर्ट में कहा गया कि अगले 6 से 9 महीने निवेशकों के लिए बेहद चुनौतीपूर्ण रह सकते हैं। बाजार में तेज उतार-चढ़ाव बना रहेगा और छोटी खबरें भी बड़े झटके दे सकती हैं।
संकट में भी छिपा है मौका!
हालांकि SBI Funds ने एक दिलचस्प संकेत भी दिया। रिपोर्ट में कहा गया कि इतिहास बताता है कि जब-जब कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर के पार गईं, तब-तब भारतीय शेयर बाजार में बड़े निवेशकों को शानदार खरीदारी के मौके मिले। 2008 और 2022 का उदाहरण देते हुए रिपोर्ट ने कहा कि ऐसे संकट बाद में मजबूत रिकवरी की वजह भी बने।
कंपनियों की कमाई पर भी असर शुरू
रिपोर्ट के मुताबिक निफ्टी कंपनियों के Q4 FY26 के शुरुआती नतीजे अभी तक अनुमान के आसपास रहे हैं, लेकिन आने वाले समय को लेकर चिंता बढ़ गई है। कई कंपनियों की भविष्य की कमाई के अनुमान घटा दिए गए हैं, क्योंकि वैश्विक संकट का असर कारोबार पर पड़ना शुरू हो चुका है। विशेषज्ञों का कहना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय हालात और बिगड़ते हैं तो भारतीय बाजार में और ज्यादा दबाव देखने को मिल सकता है।
आगे क्या होगा?
SBI Funds Management की रिपोर्ट साफ इशारा कर रही है कि भारतीय बाजार फिलहाल बेहद संवेदनशील दौर में प्रवेश कर चुका है। तेल, महंगाई, वैश्विक तनाव और ब्याज दरों का खेल आने वाले महीनों में निवेशकों की परीक्षा लेने वाला है। ऐसे में सवाल सिर्फ इतना है क्या निवेशक घबराकर बाजार छोड़ेंगे या धैर्य रखकर इस संकट को अवसर में बदलेंगे?


