Monday, May 25, 2026
Homeविदेशपाकिस्तान के क्वेटा में ट्रेन पर बड़ा हमला, धमाके में 20 से...

पाकिस्तान के क्वेटा में ट्रेन पर बड़ा हमला, धमाके में 20 से ज्यादा लोगों की मौत

पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा में रविवार को एक बड़ा आतंकी हमला हुआ (Quetta train attack), जिसने पूरे इलाके को दहला य़दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक रेलवे ट्रैक के पास हुए शक्तिशाली विस्फोट हुआ, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई (Pakistan train blast)। हमले से कई डिब्बे पटरी से उतर गए और उनमें आग लग गई (terror attack Pakistan)। शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक इस हमले में 20 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है जबकि 50 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें कई लोगों की हालत गंभीर है।

कैसे हुआ हमला?

रिपोर्ट्स के मुताबिक क्वेटा के चमन फाटक (Chaman Phatak) इलाके के पास रेलवे ट्रैक के समीप अचानक जोरदार धमाका हुआ (Pakistan railway attack)। उसी समय एक यात्री ट्रेन वहां से गुजर रही थी। धमाके की ताकत इतनी ज्यादा थी कि ट्रेन के दो डिब्बे पलट गए और उनमें आग लग गई। आसपास खड़ी गाड़ियों और इमारतों को भी भारी नुकसान पहुंचा।

सेना को लेकर जा रही थी ट्रेन

कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि ट्रेन में सैन्य कर्मियों सहित आम यात्री भी मौजूद थे। हालांकि अधिकारियों ने यात्रियों की पूरी संख्या और मृतकों की आधिकारिक पहचान को लेकर विस्तृत जानकारी अभी जारी नहीं की है। स्थानीय अस्पतालों में बड़ी संख्या में घायलों को भर्ती कराया गया है।

हमले की जिम्मेदारी किसने ली?

शुरुआती रिपोर्टों के अनुसार हमले की जिम्मेदारी बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) से जुड़े गुट ने ली है। बलूचिस्तान लंबे समय से उग्रवाद और अलगाववादी हिंसा का केंद्र रहा है। पाकिस्तान सरकार जिन संगठनों को प्रतिबंधित मानती है, उनमें शामिल बलोच लिबरेशन आर्मी (BLA) पर पहले भी रेलवे, सुरक्षा बलों और सरकारी ठिकानों पर हमले की आरोपी रही है।

क्यों संवेदनशील है बलूचिस्तान?

क्वेटा पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी है। यह इलाका तेल, गैस और खनिज संसाधनों से समृद्ध है, लेकिन यहां वर्षों से अलगाववादी आंदोलन और सुरक्षा संघर्ष चलते रहे हैं। उग्रवादी संगठन लंबे समय से पाकिस्तान सरकार के खिलाफ हिंसक अभियान चलाते रहे हैं।

पहले भी हो चुके हैं ट्रेन हमले

बलूचिस्तान में रेलवे नेटवर्क पहले भी हमलों का निशाना बन चुका है। मार्च 2025 में जाफर एक्सप्रेस ट्रेन हाईजैकिंग ने अंतरराष्ट्रीय सुर्खियां बटोरी थीं, जिसमें सैकड़ों यात्रियों को बंधक बनाया गया था और कई लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद भी ट्रेन और रेलवे ट्रैक पर हमलों की घटनाएं सामने आती रही हैं। धमाके के बाद इलाके को घेर लिया गया है और सुरक्षा एजेंसियों ने जांच शुरू कर दी है। रेलवे ट्रैक की फोरेंसिक जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि विस्फोटक पहले से लगाया गया था या हमला किसी अन्य तरीके से किया गया। राहत और बचाव कार्य जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular