छोटे पर्दे से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। टीवी इंडस्ट्री की लोकप्रिय अभिनेत्री संचिता उगले के निधन (Kumkum Bhagya actress death) की खबर ने उनके फैंस और मनोरंजन जगत में हड़कंप मचा दिया है। महज 30 साल की उम्र में अभिनेत्री के इस दुनिया को अलविदा कहने की खबर ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है (TV industry shock)।
पंखे से लटका मिला संचिता का शव
जानकारी के मुताबिक, अभिनेत्री का शव मुंबई के नालासोपारा स्थित उनके घर में मिला (TV actress Sanchita Ugle death)। संचिता अपने माता-पिता और बहन के साथ यहां रहती थीं। घटना के समय वह घर पर अकेली थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में सामने आया कि उन्होंने साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगाई। मगर मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, जिससे मामला काफी गंभीर हो गया है और पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

मौत से कुछ घंटे पहले रील हुई थी पोस्ट
संचिता के निधन से ठीक कुछ घंटों पहले ही उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक रील पोस्ट की गई थी। वीडियो में एक्ट्रेस ‘डफली वाले, डफली बजा’ गाने पर लिपसिंक करती दिखी थीं। इस वीडियो के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘मैं नाचूं, तू नचा।’
अचानक आई खबर से सदमे में फैंस
संचिता उगले के निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई। उनके प्रशंसक और इंडस्ट्री से जुड़े लोग लगातार श्रद्धांजलि दे रहे हैं। किसी को भी यकीन नहीं हो रहा कि पर्दे पर अपनी मुस्कान और अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाली अभिनेत्री इतनी कम उम्र में दुनिया छोड़ जाएंगी।

‘कुमकुम भाग्य’ से मिली थी खास पहचान
संचिता उगले ने टीवी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई थी। लोकप्रिय टीवी शो कुमकुम भाग्य में ‘दिया टंडन’ के किरदार ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई। इस भूमिका के बाद उनके करियर को नई उड़ान मिली और वह दर्शकों की पसंदीदा अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं। इसके अलावा वह वागले की दुनिया में ‘रुचिता जेटली’ की भूमिका में भी नजर आईं। बाद में उन्होंने टीवी के कई अन्य प्रोजेक्ट्स में काम कर अपनी अभिनय का लोहा मनवाया।
फिल्मों और OTT पर भी छोड़ी छाप
टीवी के अलावा संचिता ने फिल्मों और OTT प्रोजेक्ट्स में भी काम किया, जहां उनके काम को काफी तारीफ मिली। छावा में उन्होंने तारा रानी के युवा किरदार को निभाया था। वहीं साइलेंस 2: द नाइट आउल बार शूटआउट में भी उनके अभिनय को सराहा गया था। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों की पड़ताल की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना से जुड़ी परिस्थितियों की स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।



