Wednesday, September 16, 2026
Homeराज्यकेतन हत्याकांड में पलटी पूरी कहानी! सिया और चेतन अब एक दूसरे...

केतन हत्याकांड में पलटी पूरी कहानी! सिया और चेतन अब एक दूसरे को बता रहे हत्यारा, सिया के भाई से पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पुणे के चर्चित केतन अग्रवाल हत्याकांड (ketan murder case) में जांच लगातार नए-नए मोड़ ले रही है (ketan murder mystery)। पुलिस अब सिर्फ हत्या की साजिश ही नहीं, बल्कि उससे पहले हुई हर गतिविधि, मोबाइल चैट, कॉल रिकॉर्ड, पारिवारिक जानकारी और आरोपियों के बयानों की भी गहराई से जांच कर रही है। शुक्रवार को मुख्य आरोपी सिया गोयल के भाई साहिल गोयल से करीब 10 घंटे तक पूछताछ की गई। पुलिस का मानना है कि साहिल के बयान से कई ऐसे पहलुओं पर रोशनी पड़ सकती है, जो अब तक सामने नहीं आए थे (siya ketan case)।

भाई का बयान, “अगर सिया कहती, तो शादी कभी नहीं होती”

पूछताछ के दौरान साहिल गोयल ने पुलिस से कहा कि यदि उसकी बहन सिया ने परिवार को पहले ही बता दिया होता कि वह केतन से शादी नहीं करना चाहती, तो शादी तुरंत रद्द कर दी जाती। उसके मुताबिक परिवार ने कभी भी उस पर शादी का दबाव नहीं बनाया। पुलिस ने साहिल से सिया और चेतन चौधरी के रिश्ते, दोनों की मुलाकात और परिवार को इस संबंध की जानकारी थी या नहीं, जैसे कई सवाल पूछे। जांच एजेंसियां अब यह भी पता लगा रही हैं कि अगर साहिल को दोनों के रिश्ते की जानकारी थी, तो उसने परिवार को इसके बारे में पहले क्यों नहीं बताया।

क्रिकेट मैदान से शुरू हुई थी दोनों की कहानी

जांच में यह भी सामने आया है कि चेतन चौधरी और साहिल गोयल साथ में क्रिकेट खेलते थे। सिया अक्सर अपने भाई के साथ क्रिकेट मैच देखने जाती थी, जहां उसकी पहली मुलाकात चेतन से हुई। बाद में एक दोस्त की दिवाली पार्टी में दोनों फिर मिले और धीरे-धीरे उनकी नजदीकियां बढ़ती गईं। पुलिस के अनुसार पिछले कुछ महीनों में दोनों के बीच करीब 2,004 फोन कॉल हुईं और लगभग 238 घंटे तक बातचीत हुई, जिसे जांच में बेहद अहम माना जा रहा है (ketan murder investigation)।

हत्या से पहले और बाद की चैट क्यों डिलीट की गई?

जांच में सामने आया है कि सिया गोयल और चेतन चौधरी ने हत्या से पहले और घटना के तुरंत बाद अपने मोबाइल फोन से आपसी चैट्स डिलीट कर दी थीं। इतना ही नहीं, दोनों ने मोबाइल का रिसाइकल बिन भी खाली कर दिया, जिससे कोई डिजिटल सबूत न बच सके। अब पुलिस ने दोनों के मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं। विशेषज्ञ डिलीट किए गए मैसेज, कॉल लॉग, मीडिया फाइल और अन्य डिजिटल डेटा को रिकवर करने की कोशिश कर रहे हैं। जांच एजेंसियों का मानना है कि यही डेटा हत्या की पूरी साजिश का सबसे अहम सबूत साबित हो सकता है।

अब दोनों आरोपी एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप

पुलिस रिमांड के दौरान सिया और चेतन से अलग-अलग और आमने-सामने पूछताछ की जा रही है। जांच में एक नया मोड़ तब आया जब दोनों ने हत्या की साजिश का जिम्मेदार एक-दूसरे को बताना शुरू कर दिया। सिया का कहना है कि पूरी योजना चेतन ने बनाई थी (siya statement), जबकि चेतन का दावा है कि हत्या की साजिश सिया ने रची (chetan statement)। पुलिस अब दोनों के बयानों का तकनीकी सबूतों और डिजिटल रिकॉर्ड से मिलान कर रही है (siya chetan blame game)।

‘विग’ वाला दावा बना नया विवाद

पूछताछ के दौरान सिया ने पुलिस के सामने दावा किया कि केतन सिर पर विग पहनता था और यही वजह थी कि वह उससे शादी नहीं करना चाहती थी। उसके अनुसार इसी कारण वह चेतन के करीब आई और बाद में पूरी घटना हुई। हालांकि केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने इस दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया। उनका कहना है कि मेडिकल कारणों से केतन के सिर पर बालों का केवल एक छोटा हिस्सा कम था और इसकी जानकारी सगाई से पहले ही सिया और उसके परिवार को दे दी गई थी। उन्होंने कहा कि यदि यह बात इतनी बड़ी समस्या थी, तो सिया शादी से इंकार कर सकती थी, हत्या जैसी वारदात की कोई जरूरत नहीं थी।

रिश्ता किसने तय कराया था?

जांच में सामने आया कि दोनों परिवारों की मुलाकात रिश्तेदार नरेंद्र मित्तल ने कराई थी। जनवरी 2026 में रिश्ते की चर्चा शुरू हुई और फरवरी में दोनों परिवार मिले। इसके बाद पुणे में सगाई हुई। नरेंद्र मित्तल ने पुलिस को बताया कि उन्हें सिया और चेतन के रिश्ते की कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि दोनों परिवार सामान्य और संस्कारी लगे थे, इसलिए उन्हें कभी अंदाजा नहीं था कि मामला इतनी बड़ी वारदात तक पहुंच जाएगा।

लोहागढ़ किले पर कराया गया घटनास्थल का रिक्रिएशन

जांच को मजबूत करने के लिए पुलिस सिया और चेतन को सुरक्षा के बीच लोहागढ़ किले भी लेकर गई। वहां दोनों से अलग-अलग यह समझा गया कि वे किस रास्ते से किले तक पहुंचे थे और घटना के समय उनकी गतिविधियां क्या थीं। पुलिस ने पूरे घटनाक्रम का रिक्रिएशन किया, ताकि दोनों के बयानों की सच्चाई मौके की परिस्थितियों से मिलाई जा सके।

अब आगे जांच किस दिशा में?

जांच एजेंसियों की नजर अब फोरेंसिक रिपोर्ट, डिलीट चैट्स की रिकवरी, कॉल रिकॉर्ड, लोकेशन डेटा और परिवार के अन्य सदस्यों के बयानों पर है। सूत्रों के मुताबिक, जल्द ही सिया के माता-पिता के बयान भी दर्ज किए जा सकते हैं। पुलिस का कहना है कि अब तक की जांच में दोनों आरोपियों की भूमिका स्पष्ट होती जा रही है, लेकिन डिजिटल सबूत मिलने के बाद इस हाई-प्रोफाइल हत्याकांड से जुड़े कई और अहम खुलासे सामने आ सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular