Wednesday, September 16, 2026
Homeदेशअंतरिक्ष में भी INDIA का जलवा, प्राइवेट रॉकेट विक्रम-1' की सफल लॉन्चिंग...

अंतरिक्ष में भी INDIA का जलवा, प्राइवेट रॉकेट विक्रम-1′ की सफल लॉन्चिंग ने दुनिया को चौंकाया, जानिए क्यों खास है ये मिशन ?

नई दिल्ली: भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। देश का पहला निजी तौर पर विकसित ऑर्बिटल रॉकेट ‘विक्रम-1’ सफलतापूर्वक लॉन्च होकर पृथ्वी की कक्षा में पहुंच गया (India First Private Orbital Rocket Vikram-1 Launched)। श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (Satish Dhawan Space Centre) से लॉन्च हुए इस मिशन ने भारत को उन चुनिंदा देशों की श्रेणी में ला खड़ा किया है, जहां निजी कंपनियां भी ऑर्बिटल लॉन्च करने में सक्षम हैं (India Private Space Mission)। हैदराबाद की स्पेस स्टार्टअप स्काईरूट एयरोस्पेस द्वारा विकसित इस रॉकेट की पहली उड़ान को ‘मिशन आगमन’ नाम दिया गया (India’s First Private Orbital Rocket)।

भारत के स्पेस सेक्टर के लिए क्यों है मील का पत्थर?

अब तक भारत के अधिकांश अंतरिक्ष मिशनों की जिम्मेदारी इसरो निभाता रहा है, लेकिन विक्रम-1 की सफलता ने यह साबित कर दिया कि भारतीय निजी कंपनियां भी वैश्विक स्तर पर लॉन्च सेवाएं देने की क्षमता रखती हैं। इससे देश के स्पेस इकोनॉमी मिशन को नई गति मिलने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह उपलब्धि आने वाले वर्षों में भारत को छोटे और मध्यम उपग्रह लॉन्च करने का वैश्विक केंद्र बना सकती है (Indian Space Sector)।

450 किलोमीटर की कक्षा में पहुंचा पेलोड

लॉन्च के बाद विक्रम-1 ने अपने सभी चरण सफलतापूर्वक पूरे किए और करीब 450 किलोमीटर ऊंचाई वाली लो अर्थ ऑर्बिट (LEO) में पेलोड स्थापित किया। मिशन की सफलता के साथ भारत ने निजी ऑर्बिटल लॉन्च क्षमता के क्षेत्र में भी अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज करा दी (Space Technology India)।

प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई

मिशन की सफलता के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्काईरूट एयरोस्पेस की टीम को फोन कर बधाई दी। लॉन्च से पहले भी उन्होंने इसे भारत की अंतरिक्ष यात्रा में “ऐतिहासिक नई शुरुआत” बताया था। प्रधानमंत्री ने कहा कि यह मिशन देश के युवाओं की प्रतिभा, नवाचार और उद्यमिता की ताकत का प्रतीक है तथा अंतरिक्ष क्षेत्र में किए गए सुधारों का सकारात्मक परिणाम भी है।

क्या है विक्रम-1 की सबसे बड़ी ताकत?

विक्रम-1 को आधुनिक तकनीकों के साथ तैयार किया गया है।

इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसका ढांचा पूरी तरह कार्बन-कंपोजिट सामग्री से बना है, जिससे रॉकेट हल्का होने के साथ बेहद मजबूत भी बनता है।

कम वजन की वजह से यह अधिक दक्षता के साथ पेलोड ले जाने में सक्षम है।

रॉकेट में स्काईरूट द्वारा विकसित स्वदेशी इंजन लगाए गए हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण हिस्से 3D प्रिंटिंग तकनीक से तैयार किए गए हैं।

इससे निर्माण लागत कम होती है और उत्पादन तेज़ी से किया जा सकता है।

छोटे सैटेलाइट लॉन्च का बनेगा नया विकल्प

विक्रम-1 को खास तौर पर छोटे और माइक्रो सैटेलाइट्स को अंतरिक्ष में भेजने के लिए डिजाइन किया गया है। यह लगभग 350 किलोग्राम तक का पेलोड लो अर्थ ऑर्बिट में पहुंचा सकता है। इससे स्टार्टअप, विश्वविद्यालय, रिसर्च संस्थान और निजी कंपनियां अपनी जरूरत के अनुसार कम लागत में सैटेलाइट लॉन्च करा सकेंगी।

‘स्पेस टैक्सी’ की तरह करेगा काम

विशेषज्ञों के अनुसार विक्रम-1 भविष्य में ऑन-डिमांड लॉन्च सेवा उपलब्ध कराने में अहम भूमिका निभाएगा। यानी ग्राहक अपनी आवश्यकता और समय के अनुसार सैटेलाइट लॉन्च करा सकेंगे। यही वजह है कि इसे भारत की नई “स्पेस टैक्सी” भी कहा जा रहा है।

मिशन में शामिल रहा खास संदेश

इस ऐतिहासिक मिशन के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हस्तलिखित पोस्टकार्ड भी अंतरिक्ष में भेजा गया। इसके अलावा मिशन में 18 कैरेट सोने से बना एक विशेष माइक्रो आर्ट पीस भी शामिल किया गया, जिसने इस लॉन्च को और यादगार बना दिया।

डॉ. विक्रम साराभाई के सम्मान में रखा गया ये नाम

रॉकेट का नाम भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक डॉ. विक्रम साराभाई के सम्मान में रखा गया है। स्काईरूट एयरोस्पेस अपने लॉन्च व्हीकल्स की ‘विक्रम’ सीरीज के जरिए उन्हें श्रद्धांजलि देती है। कंपनी का मानना है कि भारत के अंतरिक्ष भविष्य की मजबूत नींव डॉ. साराभाई की दूरदर्शी सोच का परिणाम है (indias first private orbital rocket vikram-1 successfully launched)।

भारत के लिए क्यों बदल सकती है तस्वीर?

विक्रम-1 की सफलता केवल एक रॉकेट लॉन्च नहीं, बल्कि भारत की नई स्पेस इकोनॉमी की शुरुआत मानी जा रही है। इससे निजी निवेश बढ़ने, नई स्पेस कंपनियों को प्रोत्साहन मिलने, रोजगार के अवसर बनने और वैश्विक लॉन्च मार्केट में भारत की हिस्सेदारी बढ़ने की उम्मीद है। आने वाले समय में यह उपलब्धि भारत को कम लागत वाली लॉन्च सेवाओं का विश्वसनीय केंद्र बनाने की दिशा में बड़ा कदम साबित हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular