Tuesday, May 26, 2026
Homeराज्यDelivery by AI drone: न टाइम की टेंशन, न जाम, सीधा आसमान...

Delivery by AI drone: न टाइम की टेंशन, न जाम, सीधा आसमान से उतरेगा आपका सामान

AI इम्पैक्ट समिट के बाद भारत में पहली ड्रोन रोबोट डिलीवरी सर्विस शुरू हो गई है। भारत की ये पहली हाईटेक सर्विस गुरुग्राम से शुरू हुई है। यहां सामान पहुंचाने के लिए अब डिलीवरी बॉय नहीं, बल्कि ड्रोन और AI से चलने वाले रोबोट काम करेंगे। शुरुआती दौर में कुछ इलाकों को ही कवर किया जा रहा है।

गुरुग्राम स्थित ड्रोन डिलीवरी कंपनी स्काई एयर ने इसकी शुरुआत की है। इस नई तकनीक से सेक्टर 102 के लोग खाना, ग्रोसरी और छोटा मोटा सामान मंगवा सकते हैं। इस तकनीक में ड्रोन हवा में उडकर आएगा, एक स्मार्ट मेलबॉक्स में सामान गिराएगा और वहां से एक रोबोट (AI संचालित रोवर) उसे उठाकर आपके दरवाजे तक पहुंचाएगा। इस तकनीक ने सुरक्षा का भी पूरा ध्यान रखा गया है। रोबोट का कंपार्टमेंट तभी खुलेगा, जब उसमें OTP नंबर दर्ज करा जाएगा।

कंपनी ने पिछले 30 महीनों में 3.6 मिलियन से ज्यादा ड्रोन डिलीवर किए हैं। ये पेट्रोल डिलीवरी वाहनों से होने वाले प्रदूषण को कम करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के तौर पर भी देखा जा रहा है। कंपनी का पायलट ऑपरेशन गुरुग्राम में है, जहां पहले नेशनल और फिर इंटरनेशनल विस्तार के लिए लॉन्चपैड बनाया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular