Monday, May 25, 2026
Homeराज्यहाईकोर्ट की शरण में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका, गिरफ्तारी...

हाईकोर्ट की शरण में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद, दाखिल की अग्रिम जमानत याचिका, गिरफ्तारी की लटक रही तलवार

बाल यौन शोषण केस में फंसे स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने हाईकोर्ट का रुख किया है। स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दाखिल की है। खबर है कि यौन शोषण केस में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से पूछताछ हो सकती है।

सोमवार को स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा था कि अगर पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने आती है तो हम उसका विरोध नहीं करेंगे। हम पूरा सहयोग करेंगे। मगर आज स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने इलाहाबाद हाईकोर्ट का रुख कर लिया है। कल पुलिस के मठ में पहुंचने की भी खबर थी।

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने आरोपों को बताया था झूठा

स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर प्रयागराज माघ मेले में यौन शोषण के आरोप में पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की है। जिस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा कि हमारे गुरुकुल में वो लड़के आए ही नहीं, कभी पढ़े ही नहीं। हमारा और उनका कोई लेना-देना ही नहीं है। वे लड़के हरदोई विद्यालय के छात्र हैं, जैसा कि उनकी मार्कशीट से पता चला है। जब वो यहां पढते-लिखते नहीं है। सभी यहां आए नहीं, तो कैसे उनके साथ कोई कुछ कर सकता है। ये कहकर भ्रम फैलाया जा रहा है कि सीडी है। ये सीडी किसी चीज की है। इसे सार्वजनिक क्यों नहीं किया जाता।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular