Monday, May 25, 2026
Homeराज्यहोली पर लॉन्च हुए नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार! राज्यसभा के...

होली पर लॉन्च हुए नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार! राज्यसभा के रास्ते बिहार की राजनीति में करेंगे प्रवेश, जानिए क्या है JDU का पूरा प्लान?

Nishant Kumara will contest the Rajya Sabha elections: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इकलौते बेटे निशांत कुमार सक्रिय राजनीति में प्रवेश करने जा रहे हैं। निशांत कुमार JDU की ओर से राज्यसभा का चुनाव लड़ेंगे। मंगलवार सुबह नीतीश कुमार के करीबी और बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि, निशांत कुमार सक्रिय राजनीति में उतरने जा रहे हैं। वो पार्टी के अंदर रहकर काम करेंगे। वहीं बिहार सरकार में मंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक चौधरी ने भी कहा कि, निशांत का सक्रिय राजनीति में आना युवाशक्ति का जोश बढ़ाएगा। वहीं बीजेपी और आरजेडी ने भी निशांत के सक्रिय राजनीति में आने का स्वागत किया।

पिता की सियासी विरासत बचा पाएंगे निशांत कुमार?

निशांत कुमार को लंबे अर्से से पार्टी में शामिल करने और सक्रिय राजनीति में लाने की मांग उठ रही थी। पार्टी के नेता तो निशांत को JDU की कमान तक सौंपना चाहते थे। हालांकि, फिलहाल ऐसा कुछ होता दिख नहीं रहा। लेकिन, राज्यसभा से निशांत अपने सियासी सफर का आगाज़ करेंगे, इसपर मुहर लग गई है। निशांत कुमार अपने पिता की ही तरह सादगी और चकाचौंध भरी दुनिया से दूर रहे हैं। उन्होंने अपना शुरुआती जीवन बिहार में बिताया और पटना के सेंट करेन स्कूल से शुरुआती पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने मसूरी के मानव भारती इंडिया इंटरनेशनल स्कूल से आगे की पढ़ाई पूरी की। निशांत ने मेसरा के बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएशन किया।

निशांत कुमार के आने से JDU को क्या फायदा होगा?

निशांत के पार्टी में शामिल होकर सक्रिय राजनीति करने से JDU मजबूत होगा। JDU कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार होगा। साथ ही युवाओं में संदेश जाएगा कि पार्टी भविष्य का लीडरशीप तैयार करने में जुट गई है। निशांत के आने से उन अटकलों पर भी विराम लग जाएगा जिनमें कहा जा रहा था कि नीतीश के रिटायरमेंट के बाद पार्टी हाशिए पर चली जाएगी। बिहार की जनता के सामने भी निशांत के तौर पर एक विकल्प होगा। निशांत कुमार का सौम्य व्यक्तित्व उन्हें जनता से सीधे जोड़ने में मदद करेगा। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं में ये मैसेज जाएगा कि, अब जेडीयू को एक स्थायी नेतृत्व मिल गया है।

निशांत के उदय से नीतीश का राजनीतिक सफर खत्म होगा?

निशांत के सक्रिय राजनीति में आने से नीतीश कुमार के पॉलिटिकल सफर का जल्द अंत हो सकता है। नीतीश कुमार की बढ़ती उम्र पार्टी के लिए चिंता का विषय पहले से ही बनी हुई है। ऐसे में नीतीश सियासी बैटल को निशांत के हाथों थमाकर राजनीति से संन्यास ले सकते हैं। हालांकि, इस बात की गुंजाइश बहुत कम है कि ये सबकुछ जल्दी हो जाएगा। लेकिन, वक्त बीतने के साथ इस बात पर मुहर लग सकती है कि, निशांत ही उनके उत्तराधिकारी होंगे। हालांकि, उनके इस फैसले से परिवारवाद वाली राजनीति का दाग उनपर लग जाएगा। अबतक नीतीश कुमार लगभग हर मंच से लालू यादव पर परिवारवाद की राजनीति करने का आरोप लगाते रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular