महाराष्ट्र के नागपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है (Nagpur murder case), जहां एक बेटी ने अपने प्रेम संबंध के चलते कथित तौर पर अपने ही पिता की हत्या की साजिश रच डाली (Daughter killed father)। इस सनसनीखेज केस का खुलासा घटना के करीब तीन साल बाद हुआ, जब आरोपी महिला के पति ने खुद पुलिस के सामने सच कबूल कर लिया (Love marriage crime case)।
क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला आर्या बल्लवर ने अपने बॉयफ्रेंड आशीष शेडमाके के साथ मिलकर अपने पिता जयंत बल्लवर की हत्या की साजिश रची। जयंत बल्लवर चंद्रपुर के जिला कलेक्टर कार्यालय में कार्यरत थे। 25 अप्रैल 2023 को जयंत बल्लवर ड्यूटी के दौरान अचानक गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई (Chandrapur murder mystery)। उस समय उनकी मौत को सामान्य माना गया, क्योंकि कोई स्पष्ट कारण सामने नहीं आया था।
जहर देकर की गई हत्या
जांच में सामने आया कि घटना वाले दिन आर्या ने अपने पिता को घर से निकलते समय जूस में जहर मिलाकर पिला दिया था (Poison murder case)। बिना किसी शक के जयंत बल्लवर ने वह जूस पी लिया। कार्यालय पहुंचने के कुछ ही समय बाद जहर ने असर दिखाया और उनकी मौत हो गई।
मौत के बाद मिली नौकरी
पिता की मौत के बाद आर्या बल्लवर को अनुकंपा के आधार पर नौकरी भी मिल गई, जिससे किसी को उस पर शक नहीं हुआ और मामला ठंडे बस्ते में चला गया।
शादी के बाद बढ़ा विवाद, खुला राज
हत्या के बाद आर्या और आशीष ने शादी कर ली, लेकिन शादीशुदा जीवन में दोनों के बीच तनाव बढ़ने लगा। बताया जा रहा है कि आर्या अपने पति के साथ रहने के बजाय मायके में ही रहना चाहती थी, जिससे विवाद गहराता गया। आखिरकार गुस्से में आकर आशीष रामनगर पुलिस स्टेशन पहुंचा और उसने कथित तौर पर पूरे मामले का खुलासा कर दिया (Husband confession murder case)।
पुलिस जांच में बड़ा खुलासा
आशीष के कबूलनामे के बाद पुलिस ने मामले की दोबारा जांच शुरू की। जांच में यह सामने आया कि जयंत बल्लवर अपनी बेटी के रिश्ते का विरोध करते थे, जिसके चलते दोनों ने मिलकर हत्या की योजना बनाई। पुलिस के अनुसार, आर्या को जहर उसके चचेरे भाई चैतन्य गेदम के जरिए मिला था, जिसने कथित तौर पर 5000 रुपये में यह जहर उपलब्ध कराया। इस मामले में पुलिस ने आर्या, आशीष और चैतन्य समेत कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल थे (Crime news Maharashtra)।



