Tuesday, May 26, 2026
Homeराज्यशादी से पहले रोड रेज कांड: संगम विहार में होने वाले दूल्हा-दुल्हन...

शादी से पहले रोड रेज कांड: संगम विहार में होने वाले दूल्हा-दुल्हन समेत 6 गिरफ्तार

दिल्ली के संगम विहार इलाके में रोड रेज (Delhi road rage case) का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें अगले महीने शादी करने वाले दूल्हा-दुल्हन ही सलाखों के पीछे पहुंच गए (Bride and groom arrested Delhi)। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है (Viral road rage video Delhi)।

क्या है पूरा मामला

बताया जा रहा है कि यह घटना 23 मार्च को G-ब्लॉक, संगम विहार में हुई (Sangam Vihar road rage)। फरीदाबाद से एक परिवार कार में सवार होकर कालकाजी जा रहा था। रोड डायवर्जन के कारण उन्हें संगम विहार से होकर गुजरना पड़ा। इसी दौरान उनकी कार की हल्की टक्कर एक बाइक से हो गई। मामूली टक्कर के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई (South Delhi crime)। आरोप है कि बाइक सवार गौरव और उसके साथियों ने कार सवार परिवार पर हमला कर दिया (Car vs bike fight Delhi)। वायरल वीडियो में गौरव की होने वाली पत्नी कंचन भी इस घटना में शामिल दिखाई दे रही है।

पुलिस की कार्रवाई

घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और मामले की जांच शुरू की गई (Delhi police action road rage)। दक्षिणी जिले के डीसीपी अनंत मित्तल ने बताया कि केस दर्ज कर अब तक 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें कंचन भी शामिल है। कुछ अन्य आरोपी अभी फरार बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है।

शादी से पहले जेल

जानकारी के मुताबिक गौरव और कंचन की शादी अगले महीने होनी थी (Pre wedding arrest case)। दोनों शादी की शॉपिंग के लिए निकले थे, लेकिन रोड रेज की इस घटना ने उनकी जिंदगी का रुख ही बदल दिया और शादी से पहले ही दोनों जेल पहुंच गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular