Sunday, September 8, 2024
HomeदेशBJP Attacked Rahul Gandhi: राहुल गांधी को मीर जाफर कहने पर बौखलाई...

BJP Attacked Rahul Gandhi: राहुल गांधी को मीर जाफर कहने पर बौखलाई कांग्रेस, पवन खेड़ा ने देश के प्रधानमंत्री और गृहमंत्री पर की ये टिप्पणी

भारतीय जनता पार्टी ने मंगलवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ हाल ही में ब्रिटेन की यात्रा के दौरान की गई उनकी टिप्पणी को लेकर विरोध तेज कर दिया। बीजेपी ने राहुल गांधी से संसद में माफी मांगने की अपनी मांग दोहराई। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने वायनाड के सांसद राहुल गांधी को भारतीय राजनीति का वर्तमान मीर जाफर कहा। उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि…

''राहुल गांधी को संसद में माफी मांगनी पड़ेगी। वो हमेशा देश को बदनाम करते हैं। वो वर्तमान में भारतीय राजनीति के मीर जाफर हैं। उन्होंने देश का अपमान किया और विदेशी शक्ति को देश में हस्तक्षेप करने के लिए कहा। ये कांग्रेस और राहुल गांधी की लगातार 'साजिश' है। संसद में उनकी भागीदारी सबसे कम होती है और उनका कहना है कि उन्हें कोई बोलने नहीं देता''
राहुल गांधी को कहा मीर जाफर

संबित पात्रा ने राहुल गांधी पर जुबानी हमले जारी रखे। उन्होंने कहा कि, ‘मीर जाफर ने जो किया उससे ये कुछ अलग नहीं है। नवाब बनने के लिए मीर जाफर ने क्या किया, ये तो आप सभी जानते ही होंगे। उन्हें हमेशा शासन करने की इच्छा थी और ऐसा करने के लिए उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी की मदद ली। जिसके बाद, देश पर अंग्रेजों का शासन था।’ पात्रा ने संसदीय बहस में राहुल गांधी की भागीदारी की ओर इशारा करते हुए कहा कि, ‘बहस लोकतंत्र की आत्मा है, लेकिन राहुल गांधी ने 2019 से केवल 6 बार भाग लिया है। वो बहस में भाग नहीं ले रहे हैं।’ राहुल गांधी के “दुर्भाग्य से मैं एक सांसद हूं” कहने की उनकी टिप्पणी पर हमला करते हुए, पात्रा ने कहा, “राहुल गांधी को नहीं पता कि क्या कहना है। वो जयराम रमेश की मदद से ही बोलते हैं। उन्होंने खुद कहा था कि ‘दुर्भाग्य से मैं सांसद हूं।’

संबित पात्रा के हमले पर कांग्रेस का पलटवार

संबित पात्रा के बाद कांग्रेस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पलटवार किया। पात्रा ने पहले कहा था राहुल गांधी को मांफी तो मांगनी ही पड़ेगी, हम मंगवा कर ही रहेंगे। जबकि कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा ने जवाब देते हुए कहा कि, ये बात शाह और शहंशाह जानते हैं कि राहुल गांधी माफी नहीं मांगेंगे.।इसके बाद भी बीजेपी प्रवक्ता बिना नहाए चले आते हैं। खेड़ा ने आगे कहा, 9 बार नाक रगड़ कर अंग्रजों से माफी मांगने वाले और वायसराय से पेंशन लेने वाले कांग्रेस को देशभक्ति का ज्ञान देते हैं तो हंसी आती है। सरकार की आलोचना देश की आलोचना नहीं है। आप लोकतंत्र के किरायेदार हैं मकान मालिक नहीं। मालिक जनता है।

राहुल गांधी के किस बयान पर मचा है हंगामा?

हाल ही में लंदन के चैथम हाउस में एक बातचीत के दौरान गांधी ने आरोप लगाया था कि संसद में विपक्षी नेताओं के माइक्रोफोन अक्सर खामोश कर दिए जाते हैं। उन्होंने केंद्र की बीजेपी सरकार पर हमला बोला और कई आरोप लगाए। कांग्रेस नेता ने यह भी आरोप लगाया कि देश में विभिन्न संस्थान खतरे में हैं। कांग्रेस नेता ने RSS को एक “कट्टरपंथी” और “फासीवादी” संगठन के रूप में वर्णित करते हुए आरोप लगाया था कि इसने भारत के लगभग सभी संस्थानों पर कब्जा कर लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular