Sunday, September 8, 2024
HomeदेशNeha Singh Rathore new song: सोशल मीडिया स्टार नेहा सिंह राठौर के...

Neha Singh Rathore new song: सोशल मीडिया स्टार नेहा सिंह राठौर के बदले सुर, प्रशंसक ही बन गए आलोचक

लोक गायिका नेहा सिंह राठौर काफी चर्चा में रहती हैं। खासकर इस बात के लिए कि वो अपने गीतों के ज़रिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों पर तंज़ कसती रहती हैं। लिहाज़ा उनपर आरोप लगते रहें हैं कि वो अपने गीतों के माध्यम से सिर्फ बीजेपी को ही टारगेट करती हैं। सोशल मीडिया पर नेहा को इस बात के लिए ट्रोल भी किया जाता है। यूजर्स सवाल पूछते हैं कि आखिर वो विपक्षी दलों जैसे कांग्रेस, आरजेडी, जेडीयू, एनसीपी इत्यादि पर गीत क्यों नहीं बनाती हैं। तो शायद यही वजह रही कि नेहा सिंह राठौर (Neha Singh Rathore) को बिहार की सत्ताधारी पार्टी जेडीयू और आरजेडी को लेकर गीत बनाना पड़ा। आलोचकों को जवाब देने और अपनी तटस्था साबित करने के लिए ही सही, लेकिन नेहा ने बिहार की सरकार को आड़े हाथों लिया और अपने गीत के ज़रिए कई गंभीर सवाल उठाए।

नेहा सिंह राठौर का नया वीडियो

अब तारीफ करने वालों को खटक रही नेहा!

रामनवमी जुलूस के दौरान हुई हिंसा की घटनाओं को लेकर बिहार का सासाराम और नालंदा सुर्खियों में है। इस घटना को लेकर नीतीश सरकार विपक्ष के निशाने पर भी है। ऐसे में इस घटना पर लोक गायिका नेहा सिंह राठौर ने अपनी गीत के माध्यम से नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव पर कटाक्ष किया है। नेहा सिंह राठौर के नए गाने का बोल है ‘चाचा-भतीजा के जाता में पीस रहल बिहार बा’। आगे वो अपने इस गीत में कह रही हैं कि लग रहा है कि ये जंगलराज की आहट है। इस गीत को लोग सोशल मीडिया पर काफी पसंद कर रहे हैं, खासकर उनके आलोचक। वहीं नेहा की प्रशंसा करने वाले अब उन्हें डरपोक बता रहे हैं।

नेहा ने अपने नए गीत के ज़रिए इन मुद्दों को उजागर किया है...
- 'रामनवमी के जुलूस में पत्थरबाज़ी जारी'
- 'चाचा-भतीजा की चक्की में पिस रहे बिहारी'
- 'बिहार में है जंगलराज की आहट'
- 'चुनाव में 10 लाख नौकरी के वादे से मुकरे'
- 'युवाओं को रोज़गार नहीं, वो तनाव में हैं'
- '15 साल चाचा, 15 साल पापा की सरकार'
- ' फिर भी बिहार में बेराजगारी नहीं हुई खत्म'
नेहा सिंह राठौर की तस्वीर

कुमार विश्वास ने क्यों कहा…शाबाश नेहा

आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता और कवि डॉ. कुमार विश्वास ने नेहा सिंह राठौर के नए गीत पर ट्वीट कर लिखा कि, ”राजा अंधा हो जाए तो, सेवा धंधा हो जाए तो, सच दिखलाने वाला खंभा, छवि-प्रबंधा हो जाए तो। सरकार किसी की और कितनी भी शक्तिशाली हो। सत्ता व सत्ताधारियों से कैसे भी संबंध हों। सदा जनता की बात पूरी बेबाकी व हिम्मत से उठाना ही असरकारी कवियों व लोक-गायकों का कर्तव्य है। जीती रहो नेहा”।

कुमार विश्वास का ट्वीट

हाल ही में पीएम मोदी पर नेहा ने किया था कटाक्ष

वैसे इससे कुछ दिनों पहले नेहा सिंह राठौर ने अडानी मुद्दा पर केंद्र सरकार को घेरा था। उनके गाने के बोल थे… कुल धन अडनिया के पास जा रहल बा..! इस गाने के ज़रिए उन्होंने मोदी सरकार को घेरा था। यही नहीं उन्होंने अपने गीत के ज़रिए मीडिया पर भी पीएम मोदी की चापलूसी करने का आरोप लगाया था। नेहा ने पीएम मोदी को अनपढ़ भी बताया था और उनकी डिग्री विवाद पर तंज़ कसा था।

पीएम मोदी पर निशाना साधने वाला नेहा का वीडियो

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular