Friday, June 20, 2025
HomeदेशBharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी को यूपी पहुंचते ही योगी ने...

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी को यूपी पहुंचते ही योगी ने दिया झटका? कांग्रेस के राजकुमार को टेंट में बितानी होगी रात

राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याया यात्रा शुक्रवार को नौबतपुर बॉर्डर होते हुए उत्तर प्रदेश पहुंच गई। 17 फरवरी को ये यात्रा भदोही ज़िले में पहुंचेगी। तय कार्यक्रम के मुताबिक राहुल गांधी 17 और 18 फरवरी को भदोही में ही रहेंगे। लेकिन, राहुल गांधी को खुले आसमान के नीचे सोना पड़ेगा। दरअसल, कांग्रेस ने भदोही के विभूति नारायण इंटर कॉलेज में राहुल गांधी के रात्रि विश्राम की इजाजत मांगी थी। लेकिन प्रशासन ने पुलिस भर्ती परीक्षा होने के कारण वहां रात्रि विश्राम की अनुमति नहीं दी। 
@INCIndia
जानकारी के मुताबिक, अब राहुल गांधी भदोही के ज्ञानपुर रोड के पास मुंसी लाटपुर गांव में स्थित खेत में रात गुजारेंगे। मुंसी लाटपुर गांव के खेत में टेंट लगाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। कांग्रेस ने कहा कि, ''जिला प्रशासन बार-बार रोड़े अटका रहा था और पुलिस भर्ती परीक्षा के नाम पर यात्रो को रोकने का प्रयास किया जा रहा था। लेकिन, भदोही में राहुल का भव्य स्वागत होगा। कांग्रेसियों में इस यात्रा को लेकर बहुत ज्यादा उत्साह है।'' लेकिन, इस बीच खबर आई कि, राहुल गांधी की यूपी यात्रा में प्रियंका गांधी वाड्रा शामिल नहीं होंगी। बताया जा रहा है कि, प्रियंका गांधी वाड्रा की तबीयत ठीक नहीं है। 
@RahulGandhi
कांग्रेस (Congress) कार्यकर्ता भदोही में राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए तैयार हैं। वो यहां सबसे पहले महात्मा गाांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे। इसके बाद राजपुरा चौराहे पर जनता को संबोधित करेंगे। भदोही के मुंसी लाटपुर में राहुल गांधी रात बिताएंगे और अगले दिन गोपीगंज होते हुए प्रयागराज के लिए रवाना हो जाएंगे।
@RahulGandhi

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular