Sunday, September 8, 2024
HomeदेशWeather: कहीं ऊंची लहरें, कहीं तेज़ हवाएं, तो कहीं गर्मी प्रचंड, चक्रवात...

Weather: कहीं ऊंची लहरें, कहीं तेज़ हवाएं, तो कहीं गर्मी प्रचंड, चक्रवात बिपोरजॉय दिखाने लगा अपना रंग, जानिए किन राज्यों में जारी किया गया अलर्ट

देश के तटीय इलाकों में चक्रवाती तूफान बिपोरजॉय (Cyclone Biporjoy) का खतरा मंडराने लगा है। मौसम विभाग के मुताबिक आज का दिन बहुत अहम क्योंकि आज (शनिवार) को बिपोरजॉय भयानक रूप ले सकता है। ये गंभीर चक्रवाती तूफान बन सकता है। इसका असर देश के कई तटीय इलाकों में देखने को मिल सकता है।
बिपोरजॉय की वजह से तूफान और तेज बारिश होने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) का कहना है कि बिपोरजॉय अगले 24 घंटे में तेज़ गति के साथ उत्तर से उत्तर पूर्व की ओर बढ़ेगा। जबकि, एक मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक देश के 7 राज्यों में लू की स्थिति रहेगी।

किन राज्यों में बिपोरजॉय की वजह से अलर्ट?

अगले 36 घंटों में चक्रवात बिपोरजॉय की वजह से मौसम विभाग ने मछुआरों को सलाह दी है कि वो समुद्र में ना जाएं। मौसम विभाग ने मछुआरों से केरल, कर्नाटक और लक्षद्वीप के तट से दूर समुद्र में न जाने की अपील की है। केरल के कुछ जिलों जैसे, तिरुवनंतपुरम, कोल्लम, पठानमथिट्टा, अलाप्पुझा, कोट्टायम, इडुक्की, कोझिकोड और कन्नूर में शुक्रवार को येलो अलर्ट जारी किया गया है। 

चक्रवात बिपोरजॉय का भारत पर असर

- दक्षिण भारतीय इलाकों में अगले चार दिनों में बारिश होने की संभावना
- केरल और तटीय कर्नाटक में सोमवार तक भारी बारिश की संभावना 
- मौसम विभाग का लक्षद्वीप में रविवार तक बारिश होने का पुर्वानुमान 
- चक्रवात बिपोरजॉय से पहले वलसाड के तिथल बीच पर ऊंची लहरें उठीं
- वलसाड प्रशासन ने तिथल बीच को पर्यटकों के लिए 14 जून तक बंद कर दिया
- शुक्रवार को वेल्लोर जिले में तेज हवाओं के साथ हुई भारी बारिश और ओलावृष्टि

आने वाले 48 घंटों में कैसा रहेगा मौसम?

- मानसून (Monsoon) अपने निर्धारित समय से 7 दिन की देरी से गुरुवार को पहुंचा
- 15 जून के बाद से बारिश में तेजी आने की संभावना
- दक्षिण भारत के अलावा पूर्वोत्तर राज्यों में बुधवार तक भारी वर्षा की संभावना
- पश्चिम बंगाल और सिक्किम के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश होगी 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular