Monday, May 25, 2026
Homeराज्यकहीं आप भी गूगल पर सर्च तो नहीं करते कस्टमर केयर नंबर,...

कहीं आप भी गूगल पर सर्च तो नहीं करते कस्टमर केयर नंबर, गाजियाबाद की महिला के 4.33 लाख साफ, जानिए कैसे हैक हुआ मोबाइल?

fraud on customer care: अगर आप भी किसी भी कंपनी का कस्टमर केयर नंबर गूगल पर सर्च करते हैं, तो ये खबर आपके लिए है। गाजियाबाद में एक महिला को यही सब बेहद भारी पड़ा है। कस्टमर केयर पर बात करते वक्त उसका फोन हैक कर लिया गया और ठग उसके खाते से 4 लाख 33 हजार रुपए ले उड़े।

साइबर क्राइम से जुड़ी ये घटना राजनगर की है। सीमा आनंद ने अर्बन क्लेप नाम की कंपनी का गूगल से कस्टमर केयर नंबर निकाला था। जिस शख्स से उनकी बात हुई, उसने उनसे मोबाइल में कुछ सेटिंग्स में बदलाव करने को कहा, साथ ही एक एप भी डाउनलोड करवाया। इसके बाद सीमा का मोबाइल हैक हो गया और उनके खाते से ठगों ने 4 लाख 33 हजार रुपए निकाल लिए हैं। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कविनगर थाने में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

सांकेतिक तस्वीर

अब सवाल ये कि ऐसी ठगी से कैसे बचें, कैसे समझे कि कौन ठग है और कौन नहीं। तो आप कुछ इन महत्वपूर्ण बिन्दुओं से समझ सकते हैं, कि कैसे आप ठगों से अपनी मेहनत की कमाई बचा सकते हैं।

शातिर ठगों से ऐसे बचिए

  • कस्टमर केयर नंबर खोजने के लिए सीधे गूगल सर्च पर न जाएं, कंपनी को उसकी आधिकारिक वेबसाइड पर संपर्क करें, Contect us या फिर Support Section से ही नंबर लें।
  • गूगल सर्च में टॉप पर आने वाले नंबरों से बचें, शातिर अपराधी SEO का खेल करके फर्जी नंबरों को टॉप पर कर देते हैं।
  • कंपनी की जिस ऐप का आप इस्तेमाल कर रहे हैं, उस एप के जरिए ही कंपनी से संपर्क कर मदद लेने की कोशिश करें, हर एप में मदद के लिए एक Support Section बना होता है।
  • कस्टमर केयर आपको व्हाट्सएप पर कॉल करने के लिए कहे तो सावधान हो जाइए। असली कंपनी का कस्टमर केयर सीधी कॉल करता है, व्हाट्सएप नहीं, क्योंकि इसका कोई डेटा नहीं होता है।
  • किसी के भी कहने से कोई एप डाउनलोड न करें और ना ही मोबाइल की कोई सेटिंग्स बदलें।
  • कोई भी अपनी पर्सनल जानकारी साझा न करें, अपना आधार नंबर, पैन नंबर या फिर OTP न बताएं
  • किसी भी अंजान लिंक पर क्लिक न करें, आजकल शादी के कार्ड और इंविटेशन भेजने के नाम पर भी खूब ठगी हो रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular