Monday, May 25, 2026
Homeराज्यकार सवार चीखते रहे…ट्रकवाला डेढ़ किमी तक घसीटता रहा, हादसे का रोंगटे...

कार सवार चीखते रहे…ट्रकवाला डेढ़ किमी तक घसीटता रहा, हादसे का रोंगटे खड़ा कर देने वाला वीडियो

truck hit the car and dragged: मध्य प्रदेश के ग्वालियर से एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने देखने वालों के रोंगटे खड़े कर दिए हैं। ये नजारा ऐसा है कि देखने वाले पहले तो ये यकीन ही न कर पाएं, कि ये हकीकत है या फिर किसी फिल्म का सीन। एक रफ्तार से दौड़ता हुआ ट्रक एक कार को घसीटता हुआ लेकर जा रहा है। सबसे खौफनाक ये है कि कार में 3 लोग सवार भी है। कार सवार चीख रहे हैं, चिल्ला रहे हैं, मगर ये ट्रक बिना रुके बस दौड़ता ही जा रहा है।

कार को घसीटते हुए ले जाने वाला वीडियो

सौ. सोशल मीडिया पोस्ट

ये दृश्य इतना भयानक था कि, जिसने देखा, वो कार सवारों की सलामती की प्रार्थना करने लगा। घटना ग्वालियर के डबरा इलाके की है। एक तेज रफ्तार ट्रक ने नेशनल हाईवे 44 पर बझेरा गांव की पुलिया के पास पहले तो एक कार को टक्कर मारी। इस टक्कर में कार ट्रक में ही फंस गई। ऐसे में ट्रक ड्राइवर ने ट्रक को रोकने के बजाय ट्रक को दौड़ा दिया। कार ट्रक में ही फंसी थी, और ट्रक वाला उसे घसीटते हुए ले जा रहा था। राहगीरों ने हाथ देकर ट्रक को रोकने की कोशिश भी की। मगर करीब डेढ़ किलोमीटर कार को घसीटने के बाद ट्रकवाला उसे हाईवे किनारे एक गड्ढे में गिराकर भाग खड़ा हुआ। गनीमत ये रही, कि इतने विभत्स्य दृश्य के बावजूद तीनों कार सवार सही सलामत थे।

राहगीरों ने ट्रक चालक को पकड़कर पीटा

इस घटना के बाद एक कार सवार और एक बाइक सवार ने ट्रक का पीछा किया, और ट्रकवाले को काफी आगे जाकर पकड़ लिया। हालांकि वो ट्रक रोककर भागने की फिराक में था, मगर तभी राहगीरों ने उसे घेर लिया और उसकी जमकर पिटाई की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular