Monday, May 25, 2026
HomeदेशHigh Alert for lashkar e taiba terrorist attack: फिर आतंकियों के निशाने...

High Alert for lashkar e taiba terrorist attack: फिर आतंकियों के निशाने पर दिल्ली, जानिए सुरक्षा एजेंसियों ने कहां-कहां जारी किया अलर्ट

दिल्ली में बड़े आतंकी हमले की साजिश को लेकर हाई अर्लट जारी किया गया है। लश्कर ए तैयबा के आतंकियों के निशाने पर लाल किला और कई प्रसिद्ध मंदिर हैं। जिसको लेकर सुरक्षा एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। खुफिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आतंकी लाल किला और चांदनी चौक के मंदिर में बड़े धमाके की साजिश रच रहे हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने संवेदनशील इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी कर दी है।

बताया जा रहा है कि पाकिस्तान के इस्लामाबाद की एक मस्जिद में 6 फरवरी को जो बम धमाका हुआ था, उसी का बदला लेने के लिए आतंकी भारत में बड़े बम धमाके की साजिश रच रहे हैं। लश्कर ए तैयबा देश के कई मंदिरों को भी निशाना बनाने की फिराक में है।

पिछले साल नवंबर में लाल किले के सामने एक बड़ा बम धमाका हुआ था। एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक से भरी कार से टक्कर मारकर बड़ा ब्लास्ट कर दिया था। इस हमले में 12 लोगों की जान गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular