Wednesday, September 16, 2026
Homeदेशकंगना रनौत को खटकी नर्सों की ड्रेस, जानिए क्यों उठाई बदलने की...

कंगना रनौत को खटकी नर्सों की ड्रेस, जानिए क्यों उठाई बदलने की मांग

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ (Bharat Bhagya Vidhata film) को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म के प्रमोशन के दौरान कंगना ने नर्सों की यूनिफॉर्म को लेकर अपनी राय बेबाकी से रखी। कंगना रनौत ने कहा कि आज भी नर्सों के ड्रेस कोड में ब्रिटिश दौर का प्रभाव दिखता है। उन्होंने कहा कि समय के साथ नर्सों की यूनिफॉर्म में बदलाव होना चाहिए और इसे भारतीय रंग-रूप और सुविधा के साथ-साथ पसंद के अनुरूप बनाया जाना चाहिए।

कंगना ने नर्सों के लुक को बताया विदेशी

एक इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत ने कहा कि जहां डॉक्टरों को तय गाइडलाइंस के भीतर अपने पेशेवर पहनावे में कुछ छूट मिलती है, वहीं नर्सें आज भी एक ऐसे यूनिफॉर्म को अपनाने के लिए मजबूर हैं जो काफी हद तक विदेशी प्रभाव वाला नजर आता है। कंगना ने कहा (Kangana Ranaut on Nurses Uniform),

“मुझे लगता है कि ब्रिटिश नर्सों का ड्रेस कोड (British Influence)आज भी इस्तेमाल किया जा रहा है। डॉक्टरों की तरह हमारी नर्सें भी अपनी सुविधा के अनुसार कपड़े पहन सकती हैं, उनके लिए भी कुछ दिशा-निर्देश हो सकते हैं। लेकिन आज भी नर्सें गर्मी हो या सर्दी, एक तरह के विदेशी लुक में नजर आती हैं। यह मेरी व्यक्तिगत राय है। हालांकि हमारी फिल्म में हमने इस पेशे को पूरी ईमानदारी और सम्मान के साथ दिखाने की कोशिश की है।”

यूनिफॉर्म में दिखता है US नेवी का असर

कंगना ने नर्सों की यूनिफॉर्म के मौजूदा डिजाइन पर भी सवाल उठाए (Kangana Statement)। उन्होंने कहा कि कैप, बेल्ट और पिन जैसे कई तत्व आज भी पुराने दौर की याद दिलाते हैं (Nurse Dress Code)। उन्होंने कहा,

“यूनिफॉर्म पर लगने वाली कैप, पिन और बेल्ट जैसी चीजें काफी हद तक ब्रिटिश और अमेरिकी सैन्य परंपराओं से प्रभावित लगती हैं। खासतौर पर यह डिजाइन मुझे US नेवी और प्रथम तथा द्वितीय विश्व युद्ध के दौर की याद दिलाता है। इतने वर्षों में इसमें बहुत ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है।”

नर्सों की पसंद के अनुसार हो बदलाव

कंगना का मानना है कि अगर नर्सें स्वयं बदलाव चाहती हैं, तो भविष्य में यूनिफॉर्म को भारतीय संस्कृति और आधुनिक जरूरतों के अनुरूप बदला जा सकता है। उन्होंने कहा,

“अगर नर्सों को लगता है कि यूनिफॉर्म में कुछ सुधार किए जाने चाहिए और उसे अधिक सुविधाजनक या भारतीय स्वरूप दिया जा सकता है, तो यह एक सकारात्मक बदलाव होगा। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि बदलाव उनकी जरूरत और पसंद को ध्यान में रखकर किया जाए (Indian Nurse Uniform)।”

कंगना ‘भारत भाग्य विधाता’ में निभा रहीं नर्स का किरदार

फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ में कंगना रनौत एक नर्स की भूमिका में नजर आएंगी (Nursing Profession)। फिल्म में एक साधारण महिला की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी सेवा, समर्पण और करुणा के जरिए से समाज में महत्वपूर्ण योगदान देती है, लेकिन अक्सर उसकी भूमिका को वह पहचान नहीं मिलती, जिसकी वह हकदार होती है।

फिल्म के ट्रेलर को मिल रहा अच्छा रिस्पॉन्स

हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। ट्रेलर में सच्ची घटनाओं से प्रेरित कहानी दिखाई गई है, जिसमें 400 से अधिक लोगों की जान बचाने वाले स्वास्थ्यकर्मियों के साहस और समर्पण को दर्शाया गया है। फिल्म में नर्सों और वार्ड बॉयज जैसे हेल्थकेयर वर्कर्स की भूमिका को केंद्र में रखा गया है, जो कठिन परिस्थितियों में भी लोगों की जान बचाने के लिए लगातार काम करते हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म?

मनोज तापड़िया के निर्देशन में बनी ‘भारत भाग्य विधाता’ 12 जून को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म का उद्देश्य स्वास्थ्यकर्मियों और सपोर्ट स्टाफ (Healthcare Workers) के योगदान को सम्मान देना और उनकी अनकही कहानियों को दर्शकों तक पहुंचाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular