आजादी के बाद पहली बार लेफ्ट पूरे देश से साफ, आखिरी राज्य केरल भी हाथ से फिसला

0
38

केरल विधानसभा चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों ने राज्य की राजनीति में बड़ा बदलाव संकेत दिया है। अभी तक सामने आए ट्रेंड्स में कांग्रेस के नेतृत्व वाला संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (UDF) स्पष्ट बढ़त बनाता दिख रहा है, जबकि वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) पीछे चल रहा है।

क्या कह रहे हैं शुरुआती रुझान?

  • कुल 140 सीटों में से
  • UDF: 90+ सीटों पर आगे
  • LDF: 40+ सीटों पर आगे
  • NDA: करीब 5 सीटों पर बढ़त

इन आंकड़ों से साफ संकेत मिल रहा है कि केरल में सत्ता परिवर्तन की संभावना मजबूत होती जा रही है।

लेफ्ट के लिए बड़ा झटका !

  • अगर ये रुझान नतीजों में बदलते हैं, तो यह ऐतिहासिक होगा।
  • केरल फिलहाल देश का इकलौता राज्य था, जहां लेफ्ट की सरकार थी
  • इससे पहले पश्चिम बंगाल (2011) और त्रिपुरा (2018) में लेफ्ट सत्ता से बाहर हो चुका है

ऐसे में केरल भी हाथ से निकलने का मतलब होगा कि देश के किसी भी राज्य में लेफ्ट की सरकार नहीं बचेगी। मतगणना के बीच सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि मुख्यमंत्री पिनरायी विजयन अपनी धर्मदम सीट पर पीछे चल रहे हैं। उनके साथ कई मंत्री भी अपने-अपने क्षेत्रों में पिछड़ रहे हैं। खबरों के मुताबिक, मंत्री वीना जॉर्ज, एम बी राजेश, ओ आर केलू, आर बिंदू, जे चिंचूरानी, पी राजीव, के बी गणेश कुमार, वी एन वासवन, वी शिवनकुट्टी, वी अब्दुरहमान, ए के शशीद्रन और रोशी ऑगस्टीन अपने-अपने निर्वाचन क्षेत्रों में पीछे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here