Wednesday, September 16, 2026
Homeदेशमेलोनी ने की तारीफ, दुनिया ने माना लोहा, पीएम मोदी ने बनाया...

मेलोनी ने की तारीफ, दुनिया ने माना लोहा, पीएम मोदी ने बनाया नया रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को भारतीय राजनीति में एक नया इतिहास रच दिया (PM Modi Record)। लगातार 4,399 दिनों तक प्रधानमंत्री पद पर बने रहने (4399 Days, Modi History) के साथ ही वह भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री बन गए हैं (Longest Serving Elected Prime Minister)। पीएम मोदी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर दुनिया भर के कई नेताओं ने उन्हें बधाई दी, जिनमें इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी और यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा भी शामिल हैं।

जॉर्जिया मेलोनी ने पीएम मोदी को दी बधाई

इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए लिखा कि भारत के इतिहास में सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक शुभकामनाएं। उन्होंने कहा कि हाल ही में रोम में प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात करना उनके लिए सुखद अनुभव रहा और दोनों देशों ने मिलकर एक विशेष रणनीतिक साझेदारी की शुरुआत की है, जो भविष्य में भारत और इटली के लोगों के लिए नए अवसर पैदा करेगी।

मेलोनी ने यह भी कहा कि भारत और इटली के बीच संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं (India Italy Relations) और आने वाले समय में दोनों देश कई नए क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाएंगे। उनकी यह प्रतिक्रिया ऐसे समय आई है जब भारत और इटली के बीच व्यापार, रक्षा, तकनीक और ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में साझेदारी तेजी से आगे बढ़ रही है।

एंटोनियो कोस्टा ने पीएम मोदी को दी बधाई

यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा (Antonio Costa) ने भी प्रधानमंत्री मोदी को बधाई देते हुए कहा कि उनके दूरदर्शी नेतृत्व में यूरोपीय संघ और भारत के संबंध पहले से कहीं अधिक मजबूत हुए हैं। उन्होंने इस वर्ष आयोजित भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों पक्षों के बीच सहयोग, साझेदारी और मित्रता भविष्य में और मजबूत होगी।

26 मई 2014 को नरेन्द्र मोदी ने पहली बार देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। इसके बाद 2019 और 2024 के लोकसभा चुनावों में भी उनकी अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की। लगातार 3 कार्यकाल तक प्रधानमंत्री बने रहने वाले मोदी आजादी के बाद के भारत के सबसे प्रभावशाली नेताओं में गिने जाते हैं।

पीएम मोदी ने नेहरू-इंदिरा को पीछे छोड़ा

4,399 दिनों का कार्यकाल पूरा करने के साथ ही मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू (Nehru Record) के लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। हालांकि नेहरू 1947 से 1964 तक प्रधानमंत्री रहे थे, लेकिन उनका कार्यकाल स्वतंत्र भारत के शुरुआती दौर और पहले आम चुनावों से पहले शुरू हुआ था। वहीं इंदिरा गांधी लगभग 16 वर्षों तक प्रधानमंत्री रहीं, लेकिन उनका कार्यकाल दो अलग-अलग चरणों में बंटा हुआ था।

12 साल में बीजेपी ने राजनीति काफी मजबूत हुई

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में (Modi 12 Years) भारतीय जनता पार्टी ने राष्ट्रीय राजनीति में अपनी पकड़ लगातार मजबूत की है। पार्टी ने कई नए राज्यों में अपना विस्तार किया है और विभिन्न सामाजिक वर्गों के बीच व्यापक समर्थन हासिल किया है। इसी वजह से मोदी का यह रिकॉर्ड केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति में बीजेपी के बढ़ते प्रभाव का भी प्रतीक माना जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि (Historic Achievement) पर देश और विदेश से लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है, जबकि बीजेपी इसे भारत के राजनीतिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय बता रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular