Wednesday, September 16, 2026
Homeराज्यNarendra Modi Gold Statue: पीएम मोदी की 156 ग्राम वाली सोने की...

Narendra Modi Gold Statue: पीएम मोदी की 156 ग्राम वाली सोने की मूर्ति का जलवा, अमिताभ-रजनीकांत को भी लोकप्रियता में पीछे छोड़ा !

Maharashtra: 56 इंच के सीने ने भारत की सियासत में एक नई क्रांति ला दी। सालों से चली आ रही परिवारवाद वाली राजनीति को धराशायी कर दिया। नरेंद्र दामोदार दास मोदी ने हिंदुतत्व के साथ देश के विकास के मुद्दे को आधार बनाकर लोगों के बीच अपनी लोकप्रियता को इस कदर मज़बूत कर लिया की आज देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया उन्हें सबसे प्रभावशाली राजनेताओं की सूची में ऊपर रखती है। भले ही विरोध पार्टियां उनपर कीचड़ उछालती हों, उनके कार्यों पर सवाल उठाती हों, उनकी आलोचना करती हों, उनपर टीका टिप्पणी करती हों, लेकिन मोदी की लोकप्रियता आज तक कम नहीं हुई है। ये मोदी की लोकप्रियता का ही नतीजा है कि बॉम्बे गोल्ड प्रदर्शनी में एक आर्टिस्ट ने उनकी 156 ग्राम वज़नी सोने की मूर्ति बनाई है। इस सोने की मूर्ति का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, और लोग कह रहे हैं कि PM मोदी की लोकप्रियता तो बिग बी अमिताभ बच्चन और रजनीकांत से भी ज़्यादा है।

सोशल मीडिया पोस्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इस सोने की मूर्ति को किस कलाकार ने बनाया इसका तो पता नहीं। लेकिन, वायरल वीडियो में जब ये मूर्ति घूमती हुई दिखती है तो इसकी चमक किसी का भी ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लेती है। अज्ञात कलाकार ने जिस तरह मोदी की ये मूर्ति बनाई है उसके लोग मुरीद हुए जा रहे हैं।

नरेंद्र मोदी की सोने की मूर्ति

आप शायद भूल गए हों, लेकिन ये मोदी की लोकप्रियता ही है कि धनतेरस पर इंदौर की एक सर्राफा दुकान पर उनकी चांदी की मूर्तियां बिकी थीं। 150 ग्राम चांदी की बनीं ये मूर्तियां 11 हजार रुपए तक में बेची गई थीं। इंदौर में PM मोदी के चांदी के सिक्के और नोट भी बेचे गए थे।

नरेंद्र मोदी की तस्वीर वाला चांदी का सिक्का

लेटेस्ट फैशन में भी NAMO का जलवा

एक समय था जब नेहरू कोट की धूम थी। नेता हो या आम आदमी, नेहरू कोट का क्रेज था। लेकिन, पीएम मोदी जब से सत्ता में आए उनकी ड्रेस लोकप्रिय हो गई। मोदी एक खास तरह की डिजाइन वाला कुर्ता पहनते हैं। इस कुर्ते की आस्तीन हाफ शर्ट की तरह छोटी रहती है। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से ये कुर्ता और जैकेट खूब लोकप्रिय हुआ है। युवा इस तरह के कुर्ते और जैकेट पहने नज़र आ जाते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular