गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आयोजित ‘सोमनाथ अमृत महोत्सव’ में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिस्सा लिया (Prime Minister Narendra Modi at the Somnath Amrit Mahotsav)। मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूरे (Somnath Temple completes 75 years of reconstruction)होने पर भव्य धार्मिक आयोजन, वैदिक मंत्रोच्चार, विशेष पूजा-अर्चना और भारतीय वायुसेना के शानदार सूर्य किरण एयर शो ने माहौल को भक्तिमय और रोमांचक बना दिया।
मंदिर परिसर में विशेष पूजा-अर्चना, वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन हुआ। इस दौरान 11 पवित्र तीर्थस्थलों के जल से विशेष कुंभाभिषेकम किया गया। पांच फुट ऊंचे विशेष पात्र को क्रेन की सहायता से मंदिर के शिखर तक पहुंचाया गया। पूरे मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था और भक्तिमय माहौल देखने को मिला।
मंदिर भारत की सांस्कृतिक चेतना और आत्मगौरव
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा, “असत्य मिटता रहा, सत्य अमर बना रहा।” उन्होंने कहा कि 75 साल पहले हुआ सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण केवल धार्मिक घटना नहीं था, बल्कि यह भारत की सांस्कृतिक चेतना और आत्मगौरव का प्रतीक था।
“11 मई को ही दुनिया ने देखी थी ताकत”
पीएम मोदी ने अपने भाषण में Pokhran-II का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि 11 मई 1998 को भारत ने पोखरण परमाणु परीक्षण कर दुनिया को अपनी ताकत दिखाई थी। उस समय भारतीय वैज्ञानिकों ने देश की क्षमता और सामर्थ्य को पूरी दुनिया के सामने साबित किया।
पीएम मोदी ने सरदार पटेल को कार्यों को याद किया
प्रधानमंत्री ने Sardar Vallabhbhai Patel को नमन करते हुए कहा कि उन्होंने 500 से अधिक रियासतों को जोड़कर आधुनिक भारत की मजबूत नींव रखी। पीएम मोदी ने कहा कि सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण यह संदेश था कि भारत अपनी प्राचीन गरिमा को पुनः स्थापित करने के लिए आगे बढ़ चुका है।
महादेव के धाम के पुनर्निर्माण का उत्सव मना रहा देश
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री ने भगवान शिव की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि आज पूरा देश देवाधिदेव महादेव के धाम के पुनर्निर्माण का उत्सव मना रहा है। उन्होंने कहा कि समुद्र की लहरों का गर्जन भी ऐसा महसूस करा रहा है मानो पूरी सृष्टि एक साथ “जय सोमनाथ” का उद्घोष कर रही हो।
इस खास मौके पर भारतीय वायुसेना की प्रसिद्ध Surya Kiran Aerobatic Team ने मंदिर परिसर के ऊपर शानदार एयर शो का प्रदर्शन किया। छह हॉक MK-132 विमानों की आकर्षक फॉर्मेशन उड़ान ने श्रद्धालुओं और पर्यटकों को रोमांचित कर दिया। पीएम मोदी ने भी एयर शो का उत्साह के साथ स्वागत किया।


