पुणे की एक विशेष अदालत ने 3 साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म और उसकी निर्मम हत्या के मामले में फांसी की सजा सुनाई है (3 year old girl rape murder case)। कोर्ट ने 65 साल के दोषी भीमराव कांबले को फांसी की सजा (child rape verdict) सुनाकर ये साफ संदेश दिया है कि बच्चों के खिलाफ जघन्य अपराधों में कानून अब तेजी और सख्ती दोनों के साथ कार्रवाई कर रहा है (fast track court verdict)। अदालत ने अपने फैसले में माना कि यह अपराध इतना वीभत्स और अमानवीय है कि दोषी को समाज में जीवित रहने का अधिकार नहीं है (Pune death sentence)।
क्या था पूरा मामला?
यह मामला 1 मई, 2026 का है, जब पुणे जिले के नसरपुर गांव से 3 साल की बच्ची का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया और फिर पत्थर से सिर कुचलकर उसकी बेड़ी बेरहमी से हत्या कर दी गई। आरोपी ने सबूत मिटाने के लिए शव को तबेले में गोबर के ढेर के भीतर छिपा दिया था। हालांकि सीसीटीवी फुटेज और पुलिस की त्वरित जांच के आधार पर उसे जल्द गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ के दौरान उसने अपराध भी स्वीकार कर लिया।
सिर्फ एक फैसला नहीं, न्याय व्यवस्था का बड़ा संदेश
इस मामले की सबसे बड़ी खासियत यह रही कि जांच से लेकर अदालत के फैसले तक पूरी प्रक्रिया रिकॉर्ड समय में पूरी हुई (special court Pune)। यही वजह है कि इसे सिर्फ एक सजा नहीं, बल्कि न्याय व्यवस्था की कार्यक्षमता का बड़ा उदाहरण माना जा रहा है। लंबे समय तक चलने वाले मुकदमों की बजाय त्वरित जांच और फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए पीड़ित परिवार को अपेक्षाकृत कम समय में न्याय मिला। विशेष अदालत ने माना कि अपराध की क्रूरता, पीड़िता की उम्र और हत्या के तरीके को देखते हुए यह ‘रेयरेस्ट ऑफ रेयर’ श्रेणी का मामला है, जहां मौत की सजा ही न्यायसंगत है।
क्या ऐसे फैसले बन सकते हैं बड़ा सबक?
कानूनी विशेषज्ञों का मानना है कि बच्चों के खिलाफ होने वाले जघन्य अपराधों में यदि जांच तेज हो, वैज्ञानिक साक्ष्य मजबूत हों और अदालतें समयबद्ध फैसला दें, तो इससे न्याय व्यवस्था पर लोगों का भरोसा बढ़ता है। साथ ही ऐसे मामलों में यह संदेश भी जाता है कि कानून अपराधियों के प्रति नरमी नहीं बरतेगा। हालांकि विशेषज्ञ यह भी मानते हैं कि केवल कड़ी सजा से अपराध पूरी तरह खत्म नहीं होंगे। इसके लिए बच्चों की सुरक्षा, जागरूकता, प्रभावी पुलिसिंग, निगरानी व्यवस्था और समाज की सक्रिय भागीदारी भी उतनी ही जरूरी है।
मुख्यमंत्री ने फैसले का किया स्वागत
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अदालत के फैसले पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि न्यायालय ने उचित निर्णय दिया है और ऐसे दरिंदों को समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है। उन्होंने जांच टीम, पुणे पुलिस और सरकारी वकील की सराहना करते हुए कहा कि पूरे मामले की सुनवाई रिकॉर्ड समय में पूरी होना न्याय व्यवस्था की बड़ी उपलब्धि है। वहीं शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता भास्कर जाधव ने कहा कि अदालत ने फांसी की सजा तो सुना दी है, लेकिन अब इस सजा को जल्द से जल्द अमल में भी लाया जाना चाहिए।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने भी लिया था स्वतः संज्ञान
घटना के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए इसे अत्यंत वीभत्स अपराध बताया था। आयोग ने कहा था कि ऐसे अपराध बच्चों के अधिकारों का गंभीर उल्लंघन हैं और समाज की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े करते हैं। आयोग ने संबंधित एजेंसियों से निष्पक्ष जांच और दोषी को कठोर सजा सुनिश्चित करने का आग्रह किया था।
बड़ा सवाल
पुणे की अदालत का यह फैसला केवल एक आरोपी को मिली सजा भर नहीं है, बल्कि यह उन तमाम मामलों के लिए भी एक मजबूत संदेश है, जहां मासूम बच्चों के खिलाफ जघन्य अपराध किए जाते हैं। यदि हर ऐसे मामले में जांच, अभियोजन और न्यायिक प्रक्रिया इसी गति और गंभीरता से आगे बढ़े, तो यह देश में बच्चों के खिलाफ अपराधों पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण नजीर साबित हो सकता है।



