Wednesday, September 16, 2026
Homeबॉलीवुडश्री 'राम' के रोल में रणबीर कपूर की एंट्री से तहलका, अरुण...

श्री ‘राम’ के रोल में रणबीर कपूर की एंट्री से तहलका, अरुण गोविल की बड़ी गारंटी ने बढ़ाई एक्साइटमेंट

नीतेश तिवारी की फिल्म रामायण (Nitesh Tiwari Ramayan) को लेकर एक्साइटमेंट अब चरम पर पहुंचती दिख रही है और इसकी एक बड़ी वजह है दिग्गज एक्टर अरुण गोविल का बयान। टीवी पर राम का किरदार निभाकर उसे अमर कर देने वाले अरुण गोविल ने रणबीर कपूर की जमकर तारीफ की (Ranbir Kapoor Ram role)। उन्होंने कहा कि (Arun Govil reaction)

रणबीर सिर्फ शानदार एक्टर ही नहीं, बल्कि मेहनती और संस्कारी भी हैं। भगवान राम जैसे महान किरदार को निभाने के लिए जिस आंतरिक शांति और नैतिकता की जरूरत होती है, वह रणबीर में साफ दिखाई देती है”।

सोशल मीडिया पोस्ट

खुद दशरथ बनेंगे अरुण गोविल

दिलचस्प बात यह है कि इस भव्य प्रोजेक्ट में अरुण गोविल खुद राजा दशरथ का किरदार निभा रहे हैं। फिल्म के प्रोमो में उनकी झलक सामने आते ही फैंस की उम्मीदें और बढ़ गई हैं। यह फिल्म सिर्फ कास्टिंग ही नहीं, बल्कि अपने वीएफएक्स और भव्यता की वजह से भी चर्चा में है। फिल्म में भगवान राम के जन्म से लेकर रावण वध तक की पूरी जर्नी को बहुत ही मॉडर्न और भव्य तरीके से दिखाया जाएगा। नीतेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में दमदार स्टारकास्ट है (Ramayan star cast)।

  • रणबीर कपूर – भगवान राम (Ranbir Kapoor Ram)
  • साई पल्लवी – सीता (Sai Pallavi Sita)
  • सनी देओल – हनुमान (Sunny Deol Hanuman)
  • यश – रावण (Yash Ravan)

‘रामायण’ के इस नए वर्जन को भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट माना जा रहा है (Bollywood Ramayan film), जिसे दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा (Ramayan release date 2026)। फिल्म के संगीत में भी बड़ा धमाका है। एआर रहमान और हंस जिमर जैसे दिग्गज कलाकार इसमें संगीत दे रहे हैं। फिल्म का पहला पार्ट 2026 की दिवाली पर धमाका करने के लिए तैयार है (Ramayan movie 2026), जिसका प्रमोशन इसी साल जुलाई से शुरू होने की उम्मीद है। फिल्म का दूसरा पार्ट 2027 में दिवाली पर ही रिलीज होगा।

अब फैंस को बेसब्री से इंतजार है, इस फिल्म का। क्योंकि पुराने ‘राम’ अरुण गोविल ने नए ‘राम’ रणबीर कपूर के नाम पर इतनी बड़ी गारंटी देकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ा दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular