Monday, May 25, 2026
HomeबॉलीवुडShehzada Trailer Out: 2023 में पहली ब्लॉकबस्टर साबित होगी कार्तिक आर्यन की...

Shehzada Trailer Out: 2023 में पहली ब्लॉकबस्टर साबित होगी कार्तिक आर्यन की ‘शहज़ादा’? जानिए ट्रेलर ने कैसे मचाई धूम

पिछले साल भूल भुलैया जैसी शानदार और हिट फिल्म देने के बाद कार्तिक आर्यन एक बार फिर सुर्खियों में हैं। कार्तिक आर्यन की फिल्म शहज़ादा बॉलीवुड गलियारों में छाई हुई है। हालांकि, अभी इस फिल्म का सिर्फ ट्रेलर रिलीज़ हुआ है, लेकिन ट्रेलर में जिस लुक में कार्तिक दिखाए जा रहे हैं वो चर्चा का विषय बना हुआ है। टी-सीरीज के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर फिल्म शहजादा का ट्रेलर रिलीज किया गया है। कार्तिक आर्यन की फिल्म का ट्रेलर जबरदस्त है। इसमें अभिनेता एक्शन के साथ-साथ कॉमेडी करते भी नजर आ रहे हैं।

शहजादा का ट्रेलर इंटरटेनमेंट का कंप्लीट डोज है। इसमें एक्शन है, ड्रामा है, और रोमांस भी है। ट्रेलर की शुरुआत कार्तिक के एक्शन से ही होती है। कार्तिक कहते हैं कि जब बात फैमिली पर आ जाए तो डिस्कशन नहीं करते एक्शन करते हैं। इसके बाद कृति सेनन के साथ उनका रोमांस भी दिखाया जाता है। इसके अलावा परेश रावल इस फिल्म में कार्तिक के पिता के रोल में भी हैं। जबकि उनके अलावा इस फिल्म में रोनित रॉय, मनीषा कोईराला और राजपाल यादव भी हैं।

शहज़ादा फिल्म की कहानी एक परिवार के शहज़ादे की जिंदगी बचाने पर आधारित है। उसे बचाने के लिए बेटे को मुनीम के यहां रख दिया जाता है और बाद में शहज़ादा वापस अपने घर जाता है। हम आपको पूरी कहानी तो नहीं बता सकते, लेकिन, इसके बाद फिल्म में जो होता है वो दर्शकों का फुल इंटरटेनमेंट करेगा। फिल्म का निर्देशन रोहित धवन ने किया है। जबकि डेविड धवन और टी-सीरीज ने मिलकर इस फिल्म के प्रोडक्शन को संभाला है। कार्तिक आर्यन की शहज़ादा 10 फरवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular