वो युवा हैं, वो प्रतिभाशाली हैं, वो कूल हैं, उनकी तकनीक भी अच्छी है। वो कोई और नहीं बल्कि शुभमन गिल हैं। 23 साल के शुभमन गिल (Shubman Gill) ने न्यूज़ीलैंड (New Zealand) के खिलाफ पहले वनडे मैच में शतक ठोंक कर साबित कर दिया वो लंबे समय तक भारतीय क्रिकेट की सेवा कर सकते हैं। पंजाब के दाहिने हाथ के बल्लेबाजड शुभमन गिल ने न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 87 गेंदों में तूफानी अंदाज में बैटिंग करते हुए 14 चौके और 2 छक्कों के साथ अपनी सेंचुरी पूरी की। इससे पहले वो श्रीलंका के खिलाफ भी शतक जड़ चुके थे। लिहाजा, ये उनका लगातार दूसरा शतक है। श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे में 97 गेंदों में 14 चौके और 2 छक्के उड़ाते हुए गिल ने शानदार 114 रनों की पारी खेली थी।
शुभमन गिल ने 149 गेंदों पर 208 रनों की पारी खेली। अभी तक के वनडे क्रिकेट हिस्ट्री में कुल 9 डबल सेंचुरी लगी हैं। इनमें से 6 दोहरे शतक टीम इंडिया के खिलाड़ियों के नाम रहे हैं। दिलचस्प बात ये है कि टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने वनडे में अकेले ही तीन बार डलब सेंचुरी लगा चुके हैं। ईशान किशन डबल सेंचुरी ठोकने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं। सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के नाम 1-1 डबल सेंचुरी है। वनडे में डबल सेंचुरी मारने वाले शुभमन पांचवें बल्लेबाज़ बन गए।

शुभमन ने विराट कोहली और शिखर धवन को पछाड़ दिया
न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 106 रन बनाने के साथ ही शुभमन गिल ने वनडे में सबसे तेज 1000 रन बनाने के मामले में विराट कोहली और शिखर धवन का रिकॉर्ड तोड़ दिया। विराट कोहली और शिखर धवन ने 1000 वनडे रनों के लिए 24-24 पारियां खेली थीं, जबकि शुभमन गिल ने सिर्फ 19 मैचों की 19 पारियों में ही इस आंकड़े को पार कर लिया।
पिछले 1 साल से शुभमन का बल्ला आग उगल रहा है
शुभमन गिल के पिछले एक साल का रिकॉर्ड देखें तो पता चलेगा कि वो किस बेजोड़ फॉर्म में हैं। उन्होंने पिछले एक साल में 16 वनडे मैच खेले हैं। जबकि इस दौरान करीब 82 की औसत और 108 से ज़्यादा की स्ट्राइक रेट के साथ 900 से ज़्यादा रन बनाए। पिछले एक साल में शुभमन गिल ने 3 शतक और 5 अर्धशतक ठोके।
भारत के अगले सुपरस्टार होंगे शुभमन गिल
गिल को भारतीय क्रिकेट का अपकमिंग स्टार माना जा रहा है। शुभमन गिल अंडर-19 वर्ल्ड कप विनिंग टीम में शामिल थे। उसके बाद से वो लगातार IPL और डोमेस्टिक क्रिकेट में अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। पिछली सीरीज में श्रीलंका के खिलाफ शुभमन गिल को ईशान किशन की जगह टीम में मौका दिया गया था। उस समय रोहित शर्मा ने कहा था कि गिल ने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। इसलिए उन्हें मौका मिला है।