Sunday, September 8, 2024
Homeराज्यमिल गया अमेठी वाले आरिफ का लापता हुआ सारस, जानिए उड़ते-उड़ते कहां...

मिल गया अमेठी वाले आरिफ का लापता हुआ सारस, जानिए उड़ते-उड़ते कहां पहुंच गया था?

अमेठी के रहने वाले आरिफ और वन विभाग दोनों ने सारस के मिलने से राहत की सांस ली है। दरअसल वन विभाग की टीम आरिफ से उसके दोस्त सारस को ले गई थी और फिर समसपुर पक्षी विहार में छोड़ दिया था। जहां से उसके गायब होने की खबर आई। जिसको लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा और सारस के न मिलने पर आंदोलन की धमकी दी थी। मगर अब खबर ये है कि वो सारस मिल गया है।

अखिलेश यादव ने एक ट्वीट किया है जिसमें वो बी सैया नाम के गांववालों का धन्यवाद अदा कर रहे हैं। जिससे मालूम होता है कि सारस उड़ते-उड़ते उसी गांव चला गया था। अखिलेश ने लिखा कि उन लोगों को बहुत धन्यवाद जिन्होंने सारस को खिलाया पिलाया और वो काम कर दिखाया जिसमें उत्तर प्रदेश सरकार नाकाम रही। अखिलेश ने सरकार पर नफरत फैलाने का आरोप लगाकर निशाना साधा

सारस को खाना खिलाते लोग

मशहूर थी आरिफ और सारस की दोस्ती

अमेठी के रहने वाले आरिफ को बेजुबां परिंदा घायल हालत में मिला था। आरिफ ने उसका इलाज किया और धीरे-धीरे दोनों में दोस्ती हो गई। दोनों करीब 1 साल से साथ थे। आरिफ सारस के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो डालते थे जो वायरल हो जाते थे।

कुछ दिन पहले आरिफ और सारस की दोस्ती देखने अखिलेश यादव भी आए थे।

दोस्ती देखने गए थे अखिलेश

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular