DELHI: लोकसभा चुनाव के लिए आज बीजेपी ने 195 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया। इन 195 उम्मीदवारों में से पांच उम्मीदवार दिल्ली के भी हैं। वेस्ट दिल्ली से कमलजीत सहरावत को टिकट दिया गया है। दक्षिणी दिल्ली में रामवीर सिंह बिधूड़ी पर बीजेपी ने भरोसा जताया है। नई दिल्ली से बीजेपी ने बांसुरी स्वराज को टिकट दिया है। चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल को टिकट दिया गया है। वहीं नॉर्थ दिल्ली से मनोज तिवारी को फिर से उम्मीदवार बनाया गया है। मनोज तिवारी को छोड़कर बीजेपी ने दिल्ली की सारी सीटों के लिए नए उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है।

जानिए कैसे गौतम गंभीर ने पहले ही कर दिया था सरेंडर – https://indianviewer.com/desh/gambhir-left-politics-and-took-up-cricket-again-wrote-letter-to-bjp-president-jp-nadda-and-appealed-to-relieve-him-from-his-work/
लोकसभा चुनाव में दिल्ली से बीजेपी के पांच उम्मीदवार –
- 1- पश्चिमी दिल्ली से कमलजीत सेहरावत
- 2 – चांदनी चौक से प्रवीण खंडेलवाल
- 3 – नई दिल्ली से बांसुरी स्वराज
- 4 – उत्तरी पूर्वी से मनोज तिवारी
- 5 – दक्षिणी दिल्ली से रामवीर सिंह बिधूड़ी

लोकसभा चुनाव में दिल्ली से बीजेपी ने किनका टिकट काटा –
- 1- पश्चिमी दिल्ली से प्रवेश वर्मा
- 2 – चांदनी चौक से डॉक्टर हर्षवर्धन
- 3 – नई दिल्ली से मीनाक्षी लेखी
- 4 – दक्षिणी दिल्ली से रमेश बिधूड़ी
