Sunday, September 8, 2024
HomeविदेशEarthquake In New Zealand: तुर्किए के बाद कांपा न्यूज़ीलैंड, जानिए भूकंप के...

Earthquake In New Zealand: तुर्किए के बाद कांपा न्यूज़ीलैंड, जानिए भूकंप के बाद अब किस बड़ी अनहोनी की चेतावनी जारी

न्यूज़ीलैंड के केरमाडेक द्वीप समूह क्षेत्र (Kermadec Islands) में गुरुवार को 7.1 तीव्रता का भूकंप आया, जिसके बाद सुनामी की चेतावनी दी गई। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे (USGS) ने कहा कि भूकंप का अनुमान 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई पर था। भूकंप के बाद इसी वजह से सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि, अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण द्वारा Kermadec द्वीपों के लिए सुनामी की चेतावनी जारी करने के घंटों बाद, न्यूजीलैंड की राष्ट्रीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने स्पष्ट किया कि, दक्षिणी Kermadec द्वीपों में भूकंप के बाद न्यूजीलैंड के लिए सुनामी का कोई खतरा नहीं है।

न्यूज़ीलैंड मीडिया की रिपोर्ट्स बचाव उपायों को जारी करने का सुझाव दे रही हैं। USGS ने कहा कि 4 मार्च को 6.9 तीव्रता का भूकंप उसी केरमाडेक द्वीप समूह क्षेत्र में आया था, भूकंप की गहराई 152 किमी (94 मील) की गहराई पर दर्ज की गई थी। भूकंप के मैग्निट्यूड के लिए परस्पर विरोधी रिपोर्टें थीं। यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंपीय केंद्र के साथ, 183 किमी की गहराई पर 6.6 पर मैग्निट्यूड का अनुमान लगाया गया था। 4 मार्च को भी भूकंप के बाद सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गई थी।

न्यूज़ीलैंड में भूकंप के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होने लगे। एक वीडियो में कुछ लोग स्वीमिंग पूल के बाहर मौजूद मस्ती करते नज़र आ रहे थे, तभी भूकंप से स्वीमिंग पूल का पानी बाहर आने लगा। हालांकि, इस बात की पुष्टि नहीं हो सकी है कि ये वीडियो न्यूज़ीलैंड का ही है या कहीं और का।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular