श्रीनगर गढ़वाल से हादसे का रोंगटे खड़े करने वाला वीडियो सामने आया है। वीडियों में अलकनंदा नदी में दो नावों की आमने-सामने की टक्कर दिख रही है। घटना उत्तराखंड प्रसिद्ध सिद्ध पीठ मां धारी देवी की है। टक्कर इतनी भयानक थी, कि एक नाव दूसरी नाव के ऊपर चढ़ गई और लोगों में चीख पुकार मच गई। इस टक्कर के दौरान कुछ लोग नदी में जा गिरे।
दोनों नावों की टक्कर इतनी खतरनाक थी कि दोनों नावें नदी में बेकाबू होकर घूमने लगी। एक पल के लिए ऐसा लगा कि मानों अब कुछ संभलेगा नहीं। मगर गनीमत ये रही कि किसी का जान का नुकसान नहीं हुआ। सभी को रेस्क्यू कर लिया गया।

घटना के बाद स्थानीय लोग डरे हुए हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बोटो की सुरक्षा को लेकर कुछ सख्ती दिखाई जाए। लोगों ने बोट संचालकों के प्रशिक्षण, लाइफ जैकेट और नियमित रूप से निगरानी करने की मांग की।



