Wednesday, May 27, 2026
Homeबॉलीवुडकैसे हैं सलमान खान के पिता सलीम खान, डॉक्टर ने दिया हेल्थ...

कैसे हैं सलमान खान के पिता सलीम खान, डॉक्टर ने दिया हेल्थ अपेडट

सलमान खान के फैंस आज दिन भर उनके पिता के स्वस्थ होकर घर लौटने की दुआ करते रहे। दरअसल मंगलवार का दिन खान परिवार पर काफी भारी पड़ा है। सलमान खान और उनकी पूरी फैमिली पूरे दिन भर अस्पताल का चक्कर काटते रहे। स्वास्थ्य कारणों के चलते सलमान खान के पिता सलीम खान को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सौ. सोशल मीडिया पोस्ट

रिपोर्ट्स के मुताबिक जब सलीम खान की तबीयत बिगड़ी तब सलमान खान शूटिंग में बिजी थे। वो मढ़ इलाके में शूटिंग कर रहे थे। मगर पिता के बीमार होने की खबर मिलते ही वो शूटिंग बीच में छोड़ सीधे अस्पताल पहुंचे। पिता के तबीयत के बारे में खबर सुनते ही उनकी बेटी अलवीरा खान और अर्पिता जल्दबाजी में हॉस्पिटल जाती दिखी। दोनों दामाद और सभी बेटे अस्पताल आते दिखे।

फाइल फोटो

सलीम खान की तबीयत को लेकर उनके परिवार की तरफ से कुछ नहीं कहा गया। हालांकि अस्पताल की तरफ से उनकी हेल्थ को लेकर बयान सामने आया है। ऑफिशियल स्टेटमेंट में कहा गया है कि

ये सच है कि मिस्टर सलीम खान को सुबह 8.30 बजे लीलावती अस्पताल के ICU में डॉ.जलील पारकर की देखरेख में भर्ती कराया गया है। उनके फैमिली डॉक्टर संदीप चोपड़ा उन्हें इमरजेंसी में लाए थे। इसके बाद इलाज शुरू किया गया।मिस्टर सलीम खान को पहली मंजिल पर इंटेंसिव केयर में शिफ्ट कर दिया गया है। न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. विनय चव्हाण, कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. अजीत मेनन और न्यूरोसर्जन डॉ. नितिन डांगे और डॉ. बिनीत अहलूवालिया की टीम उनका इलाज कर रही है। रिश्तेदारों की रिक्वेस्ट का सम्मान करते हुए आज और जानकारी शेयर नहीं की जा रही है। हालांकि, कल सुबह 11 बजे हम रिश्तेदारों की सहमति से और मरीज की गोपनीयता को पूरी तरह बनाए रखते हुए एक प्रेस बुलेटिन देंगे। सलीम खान स्टेबल हैं लेकिन उनके क्लिनिकल स्टेटस को ध्यान में रखते हुए उन पर कड़ी नजर रखी जा रही है”।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular