Monday, May 25, 2026
Homeराज्यFIR against Naagin dance on highway: जब यूपी पुलिस को बनना पड़ा...

FIR against Naagin dance on highway: जब यूपी पुलिस को बनना पड़ा ‘सपेरा’…हाईवे पर ‘नागिन डांस’ देख पुलिस का फिल्मी एक्शन

रीलबाजी का जुनून जब सिर से चढ़कर पूरे दिमाग को अपनी गिरफ्त में ले ले, तो फिर यूपी पुलिस उसे आजाद कराने हाजिर हो जाती है। ये कोई फिल्मी डायलॉग नहीं, मगर फिल्मी अंदाज में एक्शन जरूर है। दरअसल लखनऊ कानपुर हाईवे पर दो लड़कियां नागिन बनकर थिरकने लगी। रील बनाने की सनक उसके सिर पर ऐसी सवार हुई कि ये तक नहीं देखा कि ये हाईवे है, यहां तेज रफ्तार से गाड़ियां आ-जा रही हैं। ऐसे में कोई हादसा हो गया तो? इन सबसे बेपरवाह ये लड़कियां तो बस बीन बजाने और नागिन डांस में मस्त थी।

ये वायरल वीडियो यूपी पुलिस ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर किया है। वीडियो में दिख रहा है कि दो लड़कियां कैसे हाईवे पर लोट-लोटकर नागिन डांस कर रही हैं। एक लड़की सपेरा बनी है, तो दूसरी नागिन। लड़कियों ने ये वीडियो सोशल मीडिया पर डाला तो ये वायरल हो गया, जो कि इन लड़कियों के लिए मुसीबत बन गया। क्योंकि इस वीडियो पर यूपी पुलिस की भी नजर पड़ी। यूपी पुलिस ने इसे गंभीरता से लेते हुए दोनों लड़कियों के खिलाफ FIR दर्ज की है।

नियम तोड़ने पर यूपी पुलिस का सख्त संदेश

पुलिस ने वीडियो में नागिन फिल्म का क्लिप जोड़ते हुए कैप्शन दिया है कि नागिन स्टेप परफेक्ट था, पर लोकेशन फ्लॉप। सपेरा आया और शो स्टॉप। पुलिस ने फिल्मी स्टाइल में लोगों को साफ संदेश दिया कि सड़क पर नियम तोड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Related Posts

Most Popular